Viral Video: बेंगलुरु के इंदिरा नगर स्थित कल्ट फिट जिम में वर्कआउट के दौरान एक शख्स इतना भड़क गया कि उसने 20 किलो वजनी प्लेट्स को जमीन पर पटकना शुरू कर दिया. इनमें से एक प्लेट पास खड़ी महिला के पैर में लगते-लगते बची. इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इंदिरा नगर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी.
मशीन शेयर करने की बात पर भड़का गुस्सा
जिम में मौजूद अन्य सदस्यों के मुताबिक, यह घटना पिछले हफ्ते पीक आवर्स के दौरान हुई थी. भीड़ की वजह से कुछ लोगों ने आरोपी से बारी-बारी से मशीन यूज करने के लिए कहा था, जिस पर वो भड़क गया था. लोगों का कहना था कि वह अकेला ही पूरी जगह और मशीन पर कब्जा जमाना चाहता था. लोगों ने जब उसे नियम समझाने की कोशिश की, तो उसने आपा खो दिया और 20 किलो वजन की प्लेट्स उठाकर फर्श पर पटकनी शुरू कर दीं.
बाल-बाल बची महिला सदस्य की जान
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फेंकी गई एक 20 किलो की प्लेट सीधे एक महिला सदस्य की तरफ गई, लेकिन सही समय पर हटने की वजह से उसकी जान बच गई. इसके अलावा, सदस्यों ने आरोप लगाया कि वह शख्स जिम के नियमों को दरकिनार कर अपना वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए ट्राइपॉड भी लगा रहा था. मेंबर्स का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत पहले भी सेंटर मैनेजर से की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.
कल्ट फिट ने भी मेंबरशिप रद्द कर दी
घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने शख्स की इस हरकत पर कड़ा ऐतराज जताया. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इंदिरा नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए हैं. दूसरी तरफ, कल्ट फिट ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सदस्यों की सुरक्षा उनके लिए सबसे अहम है. मामले की जांच पूरी कर आरोपी की जिम मेंबरशिप को तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें:- मुंबई से बेंगलुरु शिफ्ट हुए बिहार के लड़के ने बताई सच्चाई, बोला- 'सिर्फ 1 साल में पूरी जिंदगी बदल गई'
यह VIDEO भी देखें:-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं