विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2022

मुंबई लोकल के गेट पर बैठे पिता को अपने हाथों से फल खिला रही थी छोटी बच्ची, Video देख भावुक हुए लोग

साक्षी मेहरोत्रा (​​Sakshi Mehrotra) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक छोटी बच्ची को एक लोकल ट्रेन के अंदर अपने पिता को फल खिलाते हुए दिखाया गया है.

मुंबई लोकल के गेट पर बैठे पिता को अपने हाथों से फल खिला रही थी छोटी बच्ची, Video देख भावुक हुए लोग
पिता को अपने हाथों से फल खिला रही थी छोटी बच्ची

एक पिता और बेटी के बीच का रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है. बेटी चाहे कितनी भी बड़ी हो जाती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वह हमेशा अपने पिता के लिए एक छोटी बच्ची (little girl) ही रहती है. मुंबई में एक लोकल ट्रेन के अंदर शूट किया गया एक वीडियो एक पिता और बेटी के बीच एक अनमोल पल को पूरी तरह से कैद कर लेता है और यह आपके दिन को और भी शानदार बना देगा.

साक्षी मेहरोत्रा (​​Sakshi Mehrotra) द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक छोटी बच्ची को एक लोकल ट्रेन के अंदर अपने पिता को फल खिलाते हुए दिखाया गया है. दोनों की प्यार भरी बातचीत दिलों को पिघलाने के लिए काफी है. अंत में, छोटी बच्ची, पिता को फल एक टुकड़ा भी देती है और फिर खुद खा लेती है.

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "ऐसे पलों के लिए जीना चाहता हूँ!"

देखें Video:

क्लिप को 1 लाख से ज्यादा बार लाइक किया गया है और वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. जबकि कुछ लोग तो वीडियो को बार-बार देख रहे हैं. कुछ ने बताया कि वीडियो देखकर उन्हें भी अपने पिता की याद आ गई.

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "यह मेरे दिल को छू गया," दूसरे ने लिखा, "अंत में आलिंगन ने मुझे पिघला दिया." तीसरे ने लिखा, "इससे मुझे अपने पिताजी के गले लगने की याद आई."

सलमान 'विक्रांत रोणा' के प्रमोशन में पहुंचे, किच्चा-जैकलीन संग आए नज़र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Little Girl Feeds Father Fruits, Little Girl Feeds Father Fruits Video, Father Daughter Love
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com