Lion and Lioness Video: सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो आए दिन वायरल होते ही रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं तो कुछ को देखकर लोग हैरान ही रह जाते हैं. हाल ही में गुजरात के गिर नेशनल पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों को सन्न करके रख दिया है. वीडियो में शेरनी और शेर को गाय का शिकार करते हुए देखा जा सकता है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी दौरान कुछ पर्यटक जंगल सफारी पर थे और उनके सामने ही यह पूरी घटना हुई. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं...
यह भी पढ़ें: चीन के स्कूल का अजीब 'पैरेंटिंग टेस्ट' वायरल, शरारती छात्रों को पूरे हफ्ते उठानी पड़ी 'बेबी डॉल', जानें पूरा मामला
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी पहले एक टूरिस्ट सफारी गाड़ी के पीछे चुपचाप खड़ी है और पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. तभी थोड़ी देर बाद एक गाय उस सफारी गाड़ी के पास से गुजरती है, जिसे पास में छिपे शिकार के बारे में कोई अंदाजा नहीं होता. शेरनी सही मौके का इंतजार करती है और अचानक हमला करने के लिए तैयार हो जाती है.
जैसे ही गाय उसके नजदीक आती है, शेरनी उस पर झपट्टा मारकर उसकी गर्दन पकड़ लेती है. गाय खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन शेरनी अपनी पकड़ ढीली नहीं करती. इस दौरान दृश्य और भी डरावना हो जाता है जब बाद में एक शेर भी मौके पर आ जाता है और दोनों मिलकर शिकार करने लगते हैं. वहां मौजूद पर्यटक इस पूरी घटना को देखकर हैरान रह जाते हैं और कई लोग अपने फोन से इस घटना को रिकॉर्ड करने लगते हैं.
आप भी देखिए ये वीडियो
Viral Video Shows Lioness Hunting in Front of Tourists in Gujarat's Gir Forest
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) May 12, 2026
Priceless visuals for tourists pic.twitter.com/6uTW5twZXh
लोग दे रहे अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया. वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'Their jeep gave a perfect cover for the lioness!', दूसरे यूजर ने लिखा 'The brutal side of nature'. इसके साथ ही लोग इमोजी के जरिए अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं.
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं