विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2017

एमएस धोनी की बेटी को तो आप जानते होंगे, अब जानें रविंद्र जडेजा की लाडली का नाम

रविंद्र जडेजा ने खुद ट्वीट कर अपनी बेटी का नाम दुनिया को बताया है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा की बेटी नाम 'निधयाना' रखा गया है. निधयाना का जन्म इसी आठ जून को हुआ था. उनकी पत्नी का नाम रीवा है. इंग्लैंड में जारी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के चलते रविंद्र जडेजा अभी तक अपनी बेटी से नहीं मिल पाए हैं. जडेजा ने ट्वीट किया है, 'हमने अपनी छोटी सी राजकुमारी का नाम निधयाना रखा है'.

एमएस धोनी की बेटी को तो आप जानते होंगे, अब जानें रविंद्र जडेजा की लाडली का नाम
रविंद्र जडेजा.
  • रविंद्र जडेजा की बेटी का नामकरण हो गया है
  • जडेजा की बेटी का नाम निधयाना रखा गया है
  • रवींद्र जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की बेटी का नाम तो आप पहले से ही जानते होंगे, अब रविंद्र जडेजा की लाडली का भी नामकरण हो गया है. रविंद्र जडेजा ने खुद ट्वीट कर अपनी बेटी का नाम दुनिया को बताया है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा की बेटी नाम 'निधयाना' रखा गया है. निधयाना (Nidhyana) का जन्म इसी आठ जून को हुआ था. उनकी पत्नी का नाम रीवा है. इंग्लैंड में जारी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के चलते रविंद्र जडेजा अभी तक अपनी बेटी से नहीं मिल पाए हैं. जडेजा ने ट्वीट किया है, 'हमने अपनी छोटी सी राजकुमारी का नाम निधयाना रखा है'.रवींद्र जडेजा और रीवा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी. बुधवार रात राजकोट के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया. जडेजा फिलहाल इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ हैं. अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो जडेजा के लिए यह दोहरी खुशी होगी. वैसे साथी खिलाड़ी जडेजा को जीत का तोहफा देने की पूरी कोशिश करेंगे. 

जडेजा को टीम के साथ खिलाड़ियों से ट्विटर पर बधाईयां भी मिल रही हैं. रैना ने लिखा, "रीवा और जडेजा को बधाई! पितृत्व की अद्भुत दुनिया में स्वागत है. भविष्य के लिए शुभकामनाएं!

मालूम हो महेंद्र सिंह धोनी की बेटी का नाम जिवा है. हरभजन सिंह की बेटी का नाम हिनाया और सुरेश रैना ने अपनी गुड़िया का नाम ग्रेसिया रखा है. ये तीनों क्रिकेटर आए दिन बेटी के साथ बिताए पलों को सोशल मीडिय पर शेयर करते रहते हैं. इतना ही नहीं, इन तीनों बच्चों के साथ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और महान सचिन तेंदुलकर का भी खास लगाव है.

स्पिनर आर अश्विन ने अपनी बेटी का नाम आध्या रखा है. वहीं गौतम गंभीर की बेटी का नाम आजीन और शिखर धवन के बेटे का नाम जोरावर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindra Jadeja, Ravindra Jadeja Daughter, Nidhyana, ICC Champions Trophy 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com