king cobra Viral Video: दुनियाभर में यूं तो सांप की एक से बढ़कर एक कई तरह की प्रजातियां पाई जाती है, इन में से कुछ काफी हैरान कर देने और शांत होती हैं, तो वहीं कुछ अपनी एक फूंकार से लोगों का काम तमाम कर देती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर सांप से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार लोगों के डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यूं तो कई वीडियोज में सांप गाड़ी, घर और यहां तक फ्रिज के पीछे से निकलते नजर आए हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो में सांप को एक गेट में से निकलते देखा जा रहा है. वीडियो में सांप गुस्से से तिलमिलाते हुए वीडियो बना रहे शख्स पर फूंकार मारते हुए नजर आ रहा है.
यहां देखें वीडियो
The safest security system! 😂 pic.twitter.com/QwSesTD7HE
— Figen (@TheFigen_) December 26, 2022
यूं तो सांप के नाम भर से लोगों के डर के मारे पसीने छूट जाते हैं, ऐसे में अगर कोई सांप फन फैलाए सामने आ जाए, तो डर की हर सीमा पार हो जाना लाजिमी है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप गेट के बीच में से निकलकर फन फैलाए नजर आ रहा है. वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे सांप लकड़ी के गेट के बगल में खाली जगह से निकलकर फन फैलाए नजर आ रहा है. वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कमरे के अंदर पीछे साइट पर एक महिला खड़ी हुई है, जो शायद सांप से डर कर दूर खड़ी हुई है. वहीं कोई सांप के सामने खड़े होकर बड़ी हिम्मत से उसका वीडियो बना रहा है, जिस पर सांप फूंकार मारता नजर आ रहा है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो @TheFigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी सिस्टम!' इस हालत खराब कर देने वाले वीडियो को अब तक 22.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 9 सौ से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं