विज्ञापन

नाग और नागिन की पहचान कैसे होती है? नागों को घर से भगाने के क्या तरीके हैं

नाग नागिन कैसे दिखते हैं? नाग और नागिन की पहचान केवल रंग, मोटाई या लंबाई देखकर करना मुश्किल है. घर में सांप दिखने पर उससे दूरी बनाएं, बच्चों को दूर रखें और स्नेक रेस्क्यू टीम बुलाएं. सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाएं.

नाग और नागिन की पहचान कैसे होती है? नागों को घर से भगाने के क्या तरीके हैं
नागिन कैसे दिखती है?
ndtv

बारिश के मौसम में घर के आंगन, बगीचे या आसपास सांप दिखाई देने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं. ऐसे में उनके मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि सांप नाग है या नागिन और उसे सुरक्षित तरीके से घर से दूर कैसे किया जाए. हालांकि सांप की लंबाई, मोटाई या रंग देखकर उसके नर या मादा होने का पता लगाना आसान नहीं है. वन्यजीव एक्सपर्ट के मुताबिक सांप को खुद पकड़ने, छेड़ने या भगाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. इससे सांप के काटने का जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए सांप दिखाई देने पर उससे उचित दूरी बनाए रखें और बच्चों व पालतू जानवरों को उस जगह से दूर कर दें. सांप को मारने या पकड़ने की कोशिश न करें. घर के आसपास घास, झाड़ियां, कचरा और कबाड़ जमा न होने दें. अगर सांप घर के अंदर या आसपास दिखाई दे, तो स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करें.

नाग और नागिन की पहचान कैसे करें

एक्सपर्ट ने बताया कि मोटा सांप नाग और पतला सांप नागिन होता है, लेकिन यह धारणा सही नहीं है. सांप की प्रजाति और उम्र के अनुसार उसके शरीर की बनावट अलग हो सकती है. कुछ प्रजातियों में नर की पूंछ मादा के मुकाबले लंबी और पतली हो सकती है लेकिन यह अंतर हर सांप में एक जैसा नहीं होता है. इसी तरह, केवल रंग देखकर भी नर और मादा की पहचान नहीं की जा सकती है. इसकी सटीक पहचान के लिए एक्सपर्ट वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए आम लोगों को सांप के पास जाकर उसकी जांच करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

घर में सांप आ जाए तो क्या करें

अगर घर में सांप दिखाई दे तो सबसे पहले घबराने के बजाय शांत रहें और उससे सुरक्षित दूरी बना लें. सांप को छूने, डंडे से भगाने, पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत उस जगह से दूर कर दें. अगर संभव हो, तो सुरक्षित दूरी से सांप की स्थिति पर नजर रखें लेकिन उसके करीब जाने या रास्ता रोकने की कोशिश न करें. सांप को खुद बाहर निकालने के बजाय स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करें. अगर सांप किसी कमरे में है तो सुरक्षित रहते हुए उस कमरे से लोगों को बाहर निकालें और एक्सपर्ट के आने तक वहां जाने से बचें. ध्यान रखें, सांप को परेशान करने से काटने का खतरा बढ़ सकता है.

Add image caption here

Add image caption here

ये भी पढ़ें- घूस को कैसे भगाएं? घूस मारने के लिए कौन सी दवा है

क्या पौधे लगाने से दूर भागते हैं सांप

सोशल मीडिया पर लेमनग्रास, स्नेक प्लांट और दूसरे सुगंधित पौधों को सांप भगाने में कारगर बताया जाता है. हालांकि, इन पौधों को लगाने से सांप घर में नहीं आएंगे, इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सांपों से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखें, झाड़ियों और कचरे को हटाएं और दीवारों या पााइप के आसपास मौजूद दरारों को बंद करें. इससे सांपों को छिपने की जगह मिलने की संभावनाा कम हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

सांप काट ले तो तुरंत क्या करें

सांप के काटने पर व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाएं. झाड़-फूंक, घाव काटने, जहर चूसने या कसकर पट्टी बांधने जैसे तरीके न अपनाएं. मरीज को शांत रखें और अनावश्यक हलचल से बचााएं. सांप को पकड़ने या उसकी पहचान करने के लिए वाापस उसके पास जाने की कोशिश न करें.

ये भी पढ़ें- गंदी टाइल्स कैसे साफ करें? टाइल्स साफ करने वाला कौन सा केमिकल आता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Snake Hiding In Bullet Bike, Saap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com