विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2017

नन्हे बच्चे और डॉगी ने लगाई जुगत, फ्रिज से कुछ इस तरह चुराया खाना...

मुश्क‍िल से 40 सेकेंड का यह वीडियो इस समय वायरल हो रहा है. फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद से इस छोटे से वीडियो को तकरीबन 57 मिलियन बार देखा जा चुका है.

Also Read in
नन्हे बच्चे और डॉगी ने लगाई जुगत, फ्रिज से कुछ इस तरह चुराया खाना...
  • व‍ीडियो को 107,000 बार शेयर किया जा चुका है.
  • बच्चे और डॉग दोनों के बीच का तालमेल बड़ा ही जबरदस्त है.
  • वीडियो को फेसबुक पर 79,000 रिएक्शन्स मिल चुके हैं.
जरूरत के समय मदद करने के लिए एक दोस्त से बढ़कर कौन हो सकता है और खास तौर पर उस समय जब आप भूख से तड़प रहे हों... एक वायरल वीडियो में दिखा है कुछ ऐसा ही. जिसमें एक नन्हा बच्चा भूखा है, वह फ्रिज के पास जाता है, लेकिन छोटा होने की वजह से उसे खोल कर कुछ ले नहीं पाता. ऐसे में अपने नन्हे दोस्त की मदद करने आता है उसका पालतू डॉग... और वह दोनों किस तरह चालाकी भरी जुगत लगा कर फ्रिज से खाने का सामान निकालते हैं यह देखकर आप हैरान न हो जाएं तो कहना...

मुश्क‍िल से 40 सेकेंड का यह वीडियो इस समय वायरल हो रहा है. फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद से इस छोटे से वीडियो को तकरीबन 57 मिलियन बार देखा जा चुका है.

वीडियो की शुरुआत ही कुछ इस तरह होती है कि बच्चा मेहनत कर फ्रिज खोलने में जुटा है और डॉग बड़े ही सब्र से उसका सहारा बना ठीक उसके पास खड़ा है. छोटा सा बच्चा अंत में अपने पालतू दोस्त की कमर पर चढ़ जाता है और अपना काम पूरा करता है.

इस पूरे काम को अंजाम देने के दौरान बच्चे और डॉग दोनों के बीच का तालमेल बड़ा ही जबरदस्त है. अंत में बच्चा डॉग की कमर पर खड़ा होकर अपने लिए कुछ खाने का तलाश ही लेता है...
देखि‍ए इसके बाद क्या होता है-
 
 
 


''जब आपको मदद चाहिए, तभी पता चलता है कि आपको दोस्त कौन हैं.'' वीडियो शेयर करते हुए इस बच्चे के पिता ने लिखा. य वीडियो 15 जून को फेसबुक पर शेयर किया गया, इसके बाद से इसे तकरीबन 107,000 बार शेयर किया जा चुका है और इसे 79,000 रिएक्शन्स मिल चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Dog, Dogs, Pets, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com