विज्ञापन

'किसी की मजाल जो हमसे कुछ कह दे', मोहल्ले में मुस्लिम परिवार ने मनाई दिवाली, कहा- बच्चों को खुशी मिलती है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक मुस्लिम महिला ने पूरी बेबाकी से बच्चों की खुशी को मजहब से ऊपर रखा है. पूरे मोहल्ले में अकेले होने के बाद भी यह परिवार हर साल धूमधाम से दिवाली मनाता है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

'किसी की मजाल जो हमसे कुछ कह दे', मोहल्ले में मुस्लिम परिवार ने मनाई दिवाली, कहा- बच्चों को खुशी मिलती है
बच्चों की खुशी के लिए दिवाली मनाने वाली मुस्लिम महिला का वीडियो वायरल.
X@ChapraZila

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सीधे दिल को छूता है. यह कहानी एक ऐसे मुस्लिम परिवार की है, जो पूरे मुस्लिम मोहल्ले में अकेला हर साल पूरी शिद्दत से दिवाली मनाता है. वजह बेहद सीधी और खूबसूरत है बच्चों की खुशी. वायरल वीडियो में परिवार की महिला बेहद बेबाक और देसी अंदाज में दिल की बात कहती नजर आ रही हैं.

दिवाली मनाने पर क्या बोली मुस्लिम महिला

उनका कहना है, "आस-पड़ोस में कोई साथ दे या न दे, हमारी गली भले ही सूनी पड़ी हो, लेकिन हम दिवाली जरूर मनाएंगे. हमारे बच्चे जिस चीज में खुश हैं, हमारी खुशी भी उसी में है. लोग चाहे जो भी कहें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम सिर्फ अपने बच्चों की सुनते हैं." महिला की यह बातें बिना किसी बनावट के, सीधे दर्शकों के दिलों तक पहुंच रही हैं. 

लोगों ने सराहा

इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया है और इस पर मिली-जुली लेकिन दिलचस्प प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक्स (X) पर इस भावना का सम्मान करते हुए अंशुमन पाटिल (@Anshumany123471) ने लिखा कि जो इंसान हर धर्म का आदर करता है, उसका दिल साफ होता है और ऐसा व्यक्ति हमेशा तरक्की करता है. प्रकाश मुर्मू (@ProkashMur58306) ने इसे इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल बताया. वहीं दूसरी तरफ, रोनी (@ronney_786) ने थोड़ा तंज कसते हुए लिखा कि ऐसा करके कोई किसी पर अहसान नहीं कर रहा है.

यह भी पढ़ें | भारत में 1 साल बिताकर वापस जाने वाला विदेशी रो दिया, बोला- देश के लिए पूरा नजरिया बदल गया

यह भी पढ़ें | जालंधर का शख्स है दुनिया के लिए 'बादाम किंग', घास काटते-काटते बना 70 हजार एकड़ खेत का मालिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Videos, Muslim Family, Children Happiness, Khabar Zara Hatke , Muslim Family Diwali Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com