विज्ञापन

चीन में लगातार 8 घंटे टेस्ला कार धोता रहा शख्स, एक-एक हिस्से को हाथ से चमकाया, VIDEO वायरल हुआ तो बताई असल वजह

चीन के शिनजियांग के इस सेल्फ कार वॉश में आमतौर पर लोग 30-40 मिनट में अपनी कार धो लेते हैं लेकिन इस शख्स ने अपनी टेस्ला मॉडल Y को धोने में हर रिकॉर्ड तोड़ दिया. उसने कहा कि यह अनुभव इतना सुकून देने वाला लगा कि उसे पता ही नहीं चला कि इतना समय बीत गया है.

चीन में लगातार 8 घंटे टेस्ला कार धोता रहा शख्स, एक-एक हिस्से को हाथ से चमकाया, VIDEO वायरल हुआ तो बताई असल वजह
चीन में लगातार 8 घंटे टेस्ला कार धोता रहा शख्स (फोटो- स्क्रीनशॉट, AI से रिफाइन किया गया)

Viral Video: चीन में एक शख्स तेजी से वायरल हो रहा है जो अपनी टेस्ला कार को कार वॉश में ले जाकर लगातार 7 घंटे 38 मिनट तक धोया. यह वाकया चीन के शिनजियांग के कारामाय का है जहां कार मालिक टेस्ला मॉडल Y को एक सेल्फ-सर्विस कार वॉश में ले गया था. उसने अपनी कार की डिक्की में सफाई का पूरा सामान रखा हुआ था. एक बार वह अपनी कार की सफाई में लग गया तो वह उसमें रम ही गया. उसने शाम से लेकर आधी रात के बाद तक इस सेल्फ-सर्विस कार वॉश में अपनी कार धोने में 7 घंटे 38 मिनट बिताए.

इसके लिए उस कार मालिक ने 270 युआन का पेमेंट किया. भारतीय करेंसी में यह रकम लगभग 4 हजार रुपए के आसपास होती है.

"मुझे पता ही नहीं वक्त कैसे बीत गया"

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कार मालिक ने कार की डिक्की से अपने औजार निकाले और एक-एक करके कई स्टेप में कार की सफाई पूरी की. इसमें प्री-वॉशिंग, मेन वॉशिंग, पेंट की सतह की सफाई, शीशों की सफाई, पानी को ब्लो-ड्रायर से सुखाना और टायरों पर वैक्स लगाना शामिल था. खास बात थी कि हर स्टेप के लिए उसने अलग-अलग खास प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया.

यह सफाई 6 नवंबर को शाम के 6:18 बजे शुरू हुई और कार वॉश अगले दिन रात के 1:56 बजे तक चली. यानी इसमें कुल 7 घंटे 38 मिनट का समय लगा और इसका खर्च 270 युआन आया. उसने कहा कि कार की सफाई का यह अनुभव इतना सुकून देने वाला लगा कि उसे पता ही नहीं चला कि इतना समय बीत गया है.

दुकान के मालिक के अनुसार, यहां आने वाले ज्यादातर ग्राहक अपनी कार धोने में 30 से 40 मिनट का समय लेते हैं. इससे पहले यहां सबसे लंबी कार वॉश का रिकॉर्ड 5 घंटे का था. लेकिन अब इस टेस्ला वाले ने यहां सबसे लंबे समय तक चलने वाली कार वॉश का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. कार मालिक की सहमति से दुकान के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज को एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.

लोग पूछ रहे- भूख नहीं लगी क्या

शंघाई डेली ने यह वीडियो X पर पोस्ट किया है. इसमें कमेंट में एक यूजर ने लिखा कि कोई इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहा कि यह 'सेल्फ-सर्व' कार वॉश कितनी बढ़िया है? अगर अमेरिका में भी ऐसी चीज होती, तो मैं भी पक्का वहां 8 घंटे बिता देता. एक दूसरे यूजर ने लिखा इसे पक्का अभी-अभी एडरॉल का प्रिस्क्रिप्शन मिला है. यह दवाई फोकस, ध्यान और वर्किंग मेमोरी को बेहतर बनाने में मदद करती है. तीसरे यूजर ने लिखा कि इसे तो भूख लग गई होगी. 

यह भी पढ़ें | चीन के सरकारी अस्पताल में पत्नी संग पहुंचा बिहारी लड़का, बोला- इनका तो सिस्टम ही पूरा अलग है

यह भी पढ़ें | ऊंचे पहाड़ों के नीचे बन रही दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग, 64 KM का रूट, 80 नहीं 25 मिनट में होगा सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Wash, Car Love, Viral Video, China Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com