सर्दियों में बाजार में चुकंदर और गाजर खूब मिलते हैं. इनसे कई तरह की स्वादिष्ट डिश बनाई जाती हैं लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर की कांजी पी है. इसका खट्टा, तीखा और चटपटा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि यह एक फर्मेंटेड ड्रिंक है, जिसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसमें चुकंदर, गाजर और सरसों का इस्तेमाल होता है. फर्मेंटेशन के कारण इसमें सभी छोटे-छोटे सूक्ष्मजीव तैयार हो सकते हैं जो आंतों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है. आइए जानते हैं घर पर चुकंदर की कांजी बनाने का आसान तरीका.
चुकंदर की कांजी बनाने के लिए सामग्री
फुड एक्सपर्ट के अनुसार, घर पर चुकंदर की कांजी तैयार करने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए ये सामग्री इकट्ठा कर लें. सबसे पहले 2 मध्यम आकार के चुकंदर, 1 गाजर, 2 लीटर साफ पीने का पानी, 2 बड़े चम्मच पीली या काली सरसों, 1 छोटा चम्मच लाल मििर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच काला नमक और आधा छोटा चम्मच साधारण नमक आदि. इन सभी को मिलाकर आप कांजी तैयार कर सकते हैं. जब यह तैयार हो जाएगी तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होगी.

चुकंदर की कांजी बनाने का तरीका
सब्जियां तैयार करें
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले चुकंदर और गाजर को धोकर अच्छी तरह छील लें. इसके बाद अब इन्हें लंबाई में पतले टुकड़ों में काट लें.
सरसों का पाउडर बनाएं
बता दें कि सरसों के दानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें. कांजी में सरसों का इस्तेमाल इसके खास तीखे और खट्टे स्वाद के लिए तैयार कर लें.
सभी सामग्री मिलाएं
इसके अलावा, एक साफ कांच के जार में कटे हुए चुकंदर और गाजर डालें. अब इसमें सरसों का पाउडर, लाल मिर्च, काला नमक और साधारण नमक मिलाएं. इसके बाद पानी डालकर अच्छी तरह चला दें.
कितने दिन में तैयार होती है चुकंदर की कांजी?
इसके अलावा, जार को साफ कपड़े या ढक्कन से हल्का ढककर ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो. मौसम और तापमान के हििसाब से इसे तैयार होने में लगभग 2 से 4 दिन लग सकते हैं. रोजाना साफ चम्मच से कांजी को चलााते रहें. जब इसमें खट्टा स्वाद आने लगे तो इसे पीने के लिए तैैयार माना जा सकता है.
ये भी पढ़ें- पोछा लगाने के लिए घर पर बनाएं नेचुरल फ्लोर क्लीनर, शीशे की तरह चमकेगा मार्बल-टाइल, मक्खी-मच्छर भी रहेंगे दूर
फर्मेंटेशन के लिए रखें
बता दें कि जार को साफ कपड़े या ढक्कन से हल्का ढककर रख दें. इसे साफ जगह पर रखें, जहां हल्की धूप आती हो. मौसम और तापमान के हिसाब से कांजी को तैयार होने में लगभग 2 से 4 दिन लग सकते हैं. रोज एक साफ चम्मच से इसे चलाते रहें.
ये भी पढ़ें- घर को महकाने के लिए एयर फ्रेशनर जेल कैसे बनाएं? Air Freshener Gel बनाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं