विज्ञापन

दिल्ली से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी 04068 स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार में 8 स्टॉपेज, टाइम टेबल नोट कर लें

छठ पूजा पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 12 नवंबर को दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलने वाली है. जबकि 13 नवंबर को पटना से दिल्ली के लिए ट्रेन चलायी जाएगी.

दिल्ली से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी 04068 स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार में 8 स्टॉपेज, टाइम टेबल नोट कर लें
Delhi Patna Special Train on 12 November
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली से पटना के लिए 12 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी.
  • पटना से दिल्ली के लिए 13 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी.
  • यूपी-बिहार में 8 स्टेशनों पर रुकेगी दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन.

छठ पूजा के मौके पर यूपी-बिहार घर जाने के लिए यात्रियों की ताबड़तोड़ भीड़ जुट रही है. दो दिन बाद छठ पूजा शुरू होने वाला है, ऐसे में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित के लिए उत्तर रेलवे ने एक और नई स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है. उत्तर रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच अमृत भारत रैक संयोजन वाली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 04068/04067 का संचालन किया जाएगा. इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा होगी.

12 नवंबर को दिल्ली से होगी रवाना

स्पेशल ट्रेन 04068/04067 12 और 13 नवंबर को दोनों ओर से दिल्ली-पटना-दिल्ली के लिए एक-एक फेरे लगाएगी. ट्रेन नंबर 04068 नई दिल्ली से पटना जंक्शन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली से रवाना होगी. जबकि ट्रेन नंबर 04067 पटना से नई दिल्ली के लिए वापसी में 13 नवंबर 2026 को पटना जंक्शन से रवाना होगी.

04068/04067 दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल और स्टॉपेज

04068/04067 दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन दिल्ली और पटना के बीच यूपी और बिहार के 8 स्टेशनों पर रुकने वाली है. यह ट्रेन गाजियाबाद, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज होकर जाने वाली है.

ट्रेन नंबर 04068 नई दिल्ली-पटना

यह ट्रेन 12 नवंबर को नई दिल्ली स्टेशन से शाम 19:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

गाजियाबाद जंक्शन: आगमन 19:33 बजे (प्रस्थान 19:35 बजे)

टूंडला जंक्शन: आगमन 22:40 बजे (प्रस्थान 22:45 बजे)

गोविंदपुरी: आगमन 03:13 बजे (प्रस्थान 03:18 बजे)

प्रयागराज जंक्शन: आगमन 06:35 बजे (प्रस्थान 06:45 बजे)

पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: आगमन 11:25 बजे (प्रस्थान 11:35 बजे)

बक्सर: आगमन 12:55 बजे (प्रस्थान 12:57 बजे)

आरा जंक्शन: आगमन 13:43 बजे (प्रस्थान 13:45 बजे)

दानापुर: आगमन 14:18 बजे (प्रस्थान 14:20 बजे)

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रेन नंबर 04067 पटना जंक्शन-नई दिल्ली

यह ट्रेन 13 नवंबर को वापसी में पटना जंक्शन से शाम 18:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

दानापुर: आगमन 18:41 बजे (प्रस्थान 18:43 बजे)

आरा जंक्शन: आगमन 19:18 बजे (प्रस्थान 19:20 बजे)

बक्सर: आगमन 20:08 बजे (प्रस्थान 20:10 बजे)

पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन: आगमन 21:40 बजे (प्रस्थान 21:50 बजे)

प्रयागराज जंक्शन: आगमन 01:40 बजे (प्रस्थान 01:50 बजे)

गोविंदपुरी: आगमन 05:10 बजे (प्रस्थान 05:15 बजे)

टूंडला जंक्शन: आगमन 08:55 बजे (प्रस्थान 09:00 बजे)

गाजियाबाद जंक्शन: आगमन 13:06 बजे (प्रस्थान 13:08 बजे)

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, टाइम टेबल और ठहराव की पुष्टि के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का उपयोग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | दिल्ली से पटना दो जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, 11, 12, 13, 14 नवंबर को चलेगी, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Patna Special Train, Chhath Puja Special Train, Bihar Special Train, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com