विज्ञापन

'बदसूरती' के मिले लाखों रुपये! इस डॉगी ने चमकाई मालकिन की किस्मत

लगातार 3 बार हार का सामना करने के बाद आखिरकार 6 साल की पग जिनी लू ने अपने चौथे अटेम में 'वर्ल्ड्स अग्लिएस्ट डॉग 2026' का खिताब जीत लिया. कैलिफोर्निया में आयोजित इस 50 साल पुराने कंपटीशन में जिनी लू की मालकिन को करीब 4.2 लाख रुपये का इनाम मिला.

'बदसूरती' के मिले लाखों रुपये! इस डॉगी ने चमकाई मालकिन की किस्मत
4 लाख रुपये जीतकर 6 साल की जिनी लू ने जीता दुनिया का सबसे अनोखा खिताब
Photo: @straits_times/Instagram

Jinny Lu World Ugliest Dog 2026: दुनियाभर में अक्सर खूबसूरती के चर्चे होते हैं, लेकिन कैलिफोर्निया में एक ऐसा कंपटीशन (competition) होता है, जहां डॉग्स की अनोखी बनावट और उनकी सादगी को सेलिब्रेट किया जाता है. कैलिफोर्निया (California) के सांता रोजा (Santa Rosa) में 14 अगस्त को आयोजित 50वें 'वर्ल्ड्स अग्लिएस्ट डॉग कॉन्टेस्ट' में 6 साल की पग 'जिनी लू' ने बाजी मारते हुए ये खिताब अपने नाम कर लिया है.

ये भी पढ़ें:-302 बार रिजेक्शन और 'दिमाग नहीं है' कहने वालों को ऐसे दिया जवाब, खड़ी कर दी Disney जैसी करोड़ों की कंपनी

4 अटेम के बाद मिला ये अनोखा खिताब (Crowned Winner After 4th Attempt at Competition)

जिनी लू (Jinny Lu) की मालकिन मिशेल ग्रेडी (Michelle Grady) के मुताबिक, जिनी लू पिछले तीन सालों से इस कंपटीशन में हिस्सा ले रही थी, लेकिन जीत उसे फोर्थ अटेम में मिली. कंपटीशन में दूसरा स्थान चिहुआहुआ-पोमेरेनियन मिक्स (Chihuahua-Pomeranian mix) 'पिंकी' (Pinky) को मिला, जबकि तीसरा स्थान 'ऑटो' (Otto) नाम के डॉगी ने हासिल किया.

रेस्क्यू सेंटर से घर तक का खूबसूरत सफर (Heartwarming Journey from Rescue Center to Home)

जिनी लू को करीब 4 साल पहले पग रेस्क्यू के जरिए गोद लिया गया था, तब से वो अपनी मालकिन मिशेल की लाइफ में खुशियां भर रही है. कंपटीशन के ऑर्गनाइजरों का कहना है कि, 'इस कॉन्टेस्ट का मकसद किसी जानवर का मजाक उड़ाना नहीं, बल्कि पालतू जानवरों को गोद लेने के प्रति जागरूकता फैलाना है.'

ये भी पढ़ें:-1 लाख रुपये तो सिर्फ 'कामवाली' पर होते हैं खर्च, शंघाई में रह रहे भारतीय फैमली का मंथली बजट हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jinny Lu, World Ugliest Dog, Pug Dog, Dog, Kutta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com