विज्ञापन

शिमला-मनाली जाओगे भूल... काजीरंगा-चेरापूंजी से लेकर मुन्नार पहाड़ियों की करें सैर, IRCTC लाया शानदार पैकेज

IRCTC Northeast & Kerala Tour Packages 2026: आईआरसीटीसी (IRCTC Tourism) ने नए यात्रा सीजन के लिए दो बेहद आकर्षक और ऑल-इंक्लूसिव टूर पैकेज लॉन्च किए हैं. जानिए इन टूर पैकेजों के मुख्य आकर्षण, यात्रा मार्ग, पैकेज कोड और ऑनलाइन बुकिंग की पूरी प्रक्रिया.

शिमला-मनाली जाओगे भूल... काजीरंगा-चेरापूंजी से लेकर मुन्नार पहाड़ियों की करें सैर,  IRCTC लाया शानदार पैकेज
कम बजट में प्राकृतिक वादियों की सैर.
NDTV

IRCTC Tour Packages 2026: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC समय-समय पर देश-विदेश की बेहतरीन लोकेशनों के लिए ऑल-इंक्लूसिव टूर पैकेज पेश करती रहती है. इसी करम में इस बार रेलवे टूरिज्म ने दो खास पैकेज पेश किए हैं, जो दक्षिण भारत के हरे भरे बैकवाटर्स और पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरत पहाड़ियों व वन्य जीवन का अनुभव कराएंगे. इन पैकेजों में यात्रियों के ठहरने , खाने-पीने, लोकल साइटसीइंग और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं पहले से शामिल होती हैं, जिससे यात्रा पूरी तरह चिंतामुक्त हो जाती है.

इनमें 7 रातें और 6 दिन दिन पर आधारित मेसमराइजिंग केरल विथ हाउसबोट स्टे और 6 रातें 7 दिन पर आधारित असम एंड मेघालय टूर के जरिए दक्षिण भारत के सुरम्य बैकवाटर्स और उत्तर पूर्व भारत की प्राकृतिक वादियों का आनंद ले सकते हैं.

असम और मेघालय टूर पैकेज

पूर्वोत्तर भारत की प्राकृतिक सुंदरता, झरनों और वन्यजीव अभयारण्य को करीब से देखने का यह एक बेहतरीन मौका है. इस पैकेज की डिटेल नीचे देखें.  

  • पैकेज का नाम: असम एंड मेघालय टूर
  •  पैकेज कोड: WBA106
  • पैकेज प्राइज: 54900
  •  कवर होने वाले मुख्य स्थान: शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननांग एशिया का सबसे स्वच्छ गांव, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और गुवाहाटी शामिल है.

 यात्रा के मुख्य आकर्षण

  1.  काजीरंगा नेशनल पार्क, यहां एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध इस उद्यान में जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं.
  2.  चेरापूंजी और शिलॉन्ग, प्रसिद्ध नोहकालीकाई वॉटरफॉल, एलिफेंट फॉल्स और खूबसूरत जैसी वादियों की सैर सकते हैं.
  3.  मावलिननांग और लिविंग रूट ब्रिज: एशिया के सबसे साफ सुथरे गांव का भ्रमण और प्राकृतिक जड़ों से बने अनोखे पुल का दीदार कर सकते हैं.
  4.  कामाख्या देवी मंदिर, गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर के दर्शन का मौका भी मिलेगा.

मेसमराइजिंग केरल विथ हाउसबोट स्टे

गॉड्स ओन कंट्री के नाम से मशहूर केरल की हरियाली, चाय के बागानों और शांत बैकवाटर्स का मजा लेने के लिए यह सबसे लोकप्रिय पैकेज है. इसकी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है.

  • पैकेज का नाम: मेसमराइजिंग केरल विद हाउसबोट स्टे
  •  पैकेज कोड: WBA040C
  • पैकेज प्राइज: 66700
  •  कवर होने वाले मुख्य स्थान: कोचीन, मुन्नार , थेक्कडी , कुमारकोम  और तिरुवनंतपुरम .

 यात्रा के मुख्य आकर्षण

  1.  मुन्नार के चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और दूर-दूर तक फैले चाय के बगीचों के आनंद ले सकेंगे.
  2.  थेक्कडी पेरियार नेशनल पार्क, यहां वन्यजीवों और मसालों के बागानों का रोमांचक सफर का मौका मिलेगा.
  3.  कुमारकोम में पारंपरिक हाउसबोट स्टे: बैकवाटर्स में बहती हाउसबोट में एक रात का स्टे और लजीज स्थानीय भोजन.
  4.  कोचीन और त्रिवेंद्रम, प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर, कोवलम बीच और ऐतिहासिक फोर्ट कोच्चि के भ्रमण का भी मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें- विशाखापट्टनम-बेंगलुरु के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन; देखें शेड्यूल, टाइमिंग और रूट की पूरी जानकारी

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

अगर आप इनमें से किसी भी पैकेज के लिए अपनी सीट बुक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

  • IRCTC Tourism की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाएं.
  • सर्च बार में पैकेज कोड डालें, अगर पूर्वोत्तर भारत के सफर पर जाना है तो WBA106 कोड का चयन करें. केरल यात्रा के लिए जाना है तो WBA040C कोड का चयन करें.
  • यात्रा की तारीख और यात्रियों की संख्या चुनें .
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और पेमेंट करें.
  • बुकिंग कन्फर्म होने पर ई-टिकट और वाउचर आपके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- यूपी-राजस्थान, बंगाल से बिहार जाने वाली 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट, पटना, आरा-सीतामढ़ी रूट पर असर, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC Tourism, Travel Diaries, Northeast Tourism, Kerala Tourism, IRCTC Package
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com