पालतू कुत्ते परिवार के सदस्य की तरह होते हैं, लेकिन कुछ हालात में उनका व्यवहार अचानक आक्रामक हो सकता है. ऐसे में कुत्ते के हमले से बचने के लिए सही व्यवहार और सावधानी बेहद जरूरी है. खासकर बच्चों को कुत्ते के साथ कभी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, चाहे वह पालतू ही क्यों न हो. हाल के वर्षों में कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं. सोनीपत में 14 सितंबर 2026 की शाम छह महीने के बच्चे पर पालतू पिटबुल के हमले की घटना ने एक बार फिर कुत्तों की सुरक्षा और जिम्मेदार पेट ओनरशिप पर चर्चा तेज कर दी है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि अगर कोई कुत्ता अचानक हमला करने लगे तो घबराने के बजाय क्या करना चाहिए और खुद को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है.
कुत्ता हमला करे तो क्या करें?
- भागने या चिल्लाने से बचें: अगर कोई कुत्ता आपकी ओर आ रहा है, तो अचानक दौड़ने के बजाय शांत रहें. सीधे उसकी आंखों में घूरने से बचें और धीरे-धीरे पीछे हटने की कोशिश करें. हाथ-पैर तेजी से चलाने या उसे उकसाने से स्थिति बिगड़ सकती है.
- अपने और कुत्ते के बीच दूरी बनाएं: कुत्ता आक्रामक हो तो बैग, छाता या कोई दूसरी वस्तु अपने और उसके बीच रख सकते हैं. बच्चों को कुत्ते से दूर ले जााने की कोशिश करें. लेकिन उन्हें गोद में उठाने के लिए अचानक झुकने से बचें. अगर इससे हमला होने का खतरा बढ़ रहा हो.
जमीन पर गिर जाएं तो इस तरह बचाएं खुद को
अगर कुत्ता आपको गिरा देता है, तो शरीर को सिकोड़कर गेंद जैसी मुद्रा में आ जाएं. हाथों से सिर, गर्दन और कानों को ढकें. इस स्थिति में शांत रहने की कोशिश करें. कुत्तों के व्यवहार विशेषज्ञों की सलााह के मुताबिक, ऐसी मुद्रा शरीर के संवेदनशील हिस्सों को बचााने में मदद कर सकती है.
ये भी पढ़ें- सफेद कपड़ों पर चढ़ गया दूसरे कपड़े का रंग? घर पर अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक, लौट आएगी नई जैस चमक
बच्चों को कुत्तों से दूर रखने की जरूरत
छोटे बच्चों को किसी भी कुत्ते के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, चाहे वह घर का पालतू कुत्ता ही क्यों न हो. बच्चे अक्सर कुत्ते के संकेतों को समझ नहीं पाते और खेलते समय उसे परेशाान कर सकते हैं. इसलिए हमेशा किसी बड़े की निगराानी जरूरी है.
कुत्ते के मालिकों की क्या जिम्मेदारी है?
पशु चिकित्सकों के अनुसार, जिम्मेदार पेट पैरेंटिंग में कुत्ते की ट्रेनिंग, सामाजिक व्यवहार का विकास, टीकाकरण और सार्वजनिक जगहों पर उचित नियंत्रण शामिल है. कुत्ते को बाहर ले जाते समय पट्टे का इस्तेमाल करें और उसके आक्रामक व्यवहार को नजरअंदाज न करें.
कुत्ता काट ले तो तुरंत क्या करें?
कुत्ते के काटने या खरोंच लगने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से करीब 15 मिनट तक धोएं. इसके बाद बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें. रेबीज से बचाव के लिए पोस्ट-एक्सपोजर ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है. घाव छोटा दिखने पर भी इलााज टालें नहीं.
ये भी पढ़ें- 'सांप की मौसी' को भगाने का क्या तरीका है? घर से 'बभनी' भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं