आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के निर्देश पर NHAI ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. प्राधिकरण ने कहा कि ये काम स्थानीय एजेंसियों का है. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्पेशल बेंच बनाने पर सहमति जताई है. सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों और मवेशियों से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान NHAI ने देशभर में आवारा मवेशियों के लिए शेल्टर होम बनाने के निर्देश को लेकर आवेदन का जिक्र किया किया गया.
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि NHAI को पूरे देश में आवारा मवेशियों के लिए शेल्टर होम बनाने का निर्देश दिया गया है. इसका पालन करने पर करीब ₹7,000 करोड़ का खर्च आएगा.
तुषार मेहता ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस संजय कुमार की स्पेशल बेंच का गठन किया जाना चाहिए. CJI सूर्यकांत ने कहा कि हम स्पेशल बेंच का गठन करेंगे.
दिल्ली में कुत्ते के हमले से बच्चा घायल
पुलिस ने बताया कि शनिवार को नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर इलाके में अपने घर के बाहर खेलते वक्त एक आवारा कुत्ते ने दो साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में देखा जा सकता है कि कुत्ता बच्चे पर झपटता है, उसे जमीन पर गिरा देता है और काटता है. आस-पास के लोग बच्चे को बचाने के लिए दौड़े.
ये भी पढ़ें: 'आवारा कुत्तों को अमीर से गरीब कॉलोनी में फेंक दिया जाता है'... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बोलीं मेनका गांधी
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि हमले में अब्बास नाम के लड़के के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. उसके परिवार वाले उसे हॉस्पिटल ले गए, जहाँ उसका अभी ICU में इलाज चल रहा है. कुत्ते को अभी तक पकड़ा नहीं गया है.
यह घटना हरियाणा के सोनीपत में छह महीने के एक बच्चे के पिटबुल के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कुछ दिनों बाद हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं