Viral Video: अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) ने भारतीय युवकों को जिस रास्ते पर जाने से मना किया था. उसी रास्ते पर वे अपनी ऑल्टो कार लेकर अफगानिस्तान (Afghanistan) घूमने पहुंच गए. इस दौरान भारतीय ट्रैवलर ने बताया कि उन लोगों ने रास्ते भर में जो एक्सपीरियंस किया है, अब तक वैसा अनुभव उन्हें दुनिया के उन 40 देशों में भी नहीं मिला. जहां पर वे दोनों पहले घूम चुके हैं. भारतीय ट्रैवलर्स ने अफगानिस्तान टूर का अपना अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें एक-एक बात बताई है कि उनके साथ क्या-क्या हुआ?
ऑल्टो कार से दुनिया घूम रहे भारतीय टूरिस्ट
मना करने के बावजूद अपनी ऑल्टो कार (Alto) से जाने वाले भारतीय युवकों का नाम गौरव शर्मा और अनुज खुराना है. दोनों एक साथ ऑल्टो कार से यूरोप से मंगोलिया तक दुनिया के अलग-अलग दूशों में घूम रहे हैं. इंस्टाग्राम पर दोनों अलग-अलग देशों का अपना अनुभव शेयर करते रहते हैं. उन लोगों ने अपनी ऑल्टो कार का नाम तारा सितारा रखा है, जिसके नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखा है.
वीडियो में उन लोगों ने बताया कि यह अफगानिस्तान करा नॉर्दन रूट है, जिसके बारे में हमें तालिबान ने भी मना किया था कि गलती से भी मत जाना. तालिबान के मना करने के बावजूद दोनों कार से उस रास्ते पर जा पहुंचे. अब वीडियो में उन्होंने बताया कि 40 देशों में गाड़ी चलाने के बाद मैं कंफर्म कर सकता हूं कि यह दुनिया की सबसे खराब रोड है.
हर 200 मीटर चलने पर सोचना पड़ता था
200 किमी की इस रोड पर हमें हर 200 मीटर पर सोचना पड़ता था कि अब यह गाड़ी आगे कैसे जाएगी. फिर 5 घंटे में 50 किलोमीटर चलने के बाद हमारी गाड़ी का सामान सहित कैरियर भी उड़ गया और ऐसा नहीं है कि यह रास्ता सुनसान था.

Photo Credit: Instagram
भारतीय टूरिस्ट ने बताया डेथ रोड
भारतीय टूरिस्ट ने वीडियो में आगे कहा कि यहां पर हर एक किलोमीटर में हमें एक खराब गाड़ी जरूर दिख रही थी, क्योंकि यह शायद गाड़ियों की डेथ रोड (Death Road) थी. फिर कुछ किलोमीटर बाद हमारे एक आगे पहिए (Front Wheel) ने Excel का साथ छोड़ दिया और हमारे गीयर बॉक्स ने भी दम तोड़ दिया. किसी तरह रात को दो बजे एक ढाबे में सोए. अगले दिन सुबह एक ट्रक वाले ने बोला- मैं आपको 3 घंटे में शहर पहुंचा दूंगा, जहां आपको मेकैनिक मिल जाएगा.
इस पर ऑल्टो कार को उस ट्रक में लाद दिया और 8 घंटे में करीब 30 किमी चलने के बाद वह ट्रक भी खराब हो गया, जिसमें ऑल्टो लदी थी. भारतीय युवकों ने आगे कहा कि अब 45 डिग्री सेल्सियस में दुनिया के इस वीरान कोने में शायद हमारी मंगोल रैली हमें खत्म होती दिख रही थी, मगर क्योंकि हम अफगानिस्तान में थे तो हमें भरोसा था कि मदद हमसे ज्यादा दूर नहीं.
भारतीय टूरिस्ट के इस वीडियो पर लोगों ने काफी कमेंट्स किए. एक यूजर ने सवाल किया कि आप सबसे बुरे हालात में भी पॉज़िटिव कैसे रहते हैं, जबकि एक यूजर ने लिखा कि यह किसी एडवेंचर से कम नहीं है.
यह भी पढे़ं- युवक ने पकड़ी AI ट्रैफिक कैमरे की गलती, पीछे टांगे था गिटार और कट गया चालान; बोला- टेक्नोलॉजी का ये हाल है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं