विज्ञापन

1 लाख रुपये तो सिर्फ 'कामवाली' पर होते हैं खर्च, शंघाई में रह रहे भारतीय फैमली का मंथली बजट हुआ वायरल

Cost of living in China: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शंघाई में रहने वाली एक भारतीय महिला अपने परिवार का 9.8 लाख का मासिक खर्च बताकर सबको चौंका दिया है. पढ़ें पूरी खबर.

1 लाख रुपये तो सिर्फ 'कामवाली' पर होते हैं खर्च, शंघाई में रह रहे भारतीय फैमली का मंथली बजट हुआ वायरल
9.8 लाख महीना! शंघाई में 7 लाख सिर्फ किराए और स्कूल फीस पर खर्च, भारतीय महिला का मंथली बजट वायरल
Photo Source: indianmom_in_shanghai

Cost of living in China Viral Video: विदेशों में रहने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन वहां के भारी-भरकम खर्चों के बारे में सोचकर ही लोग सिर पकड़ लेते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि, चीन में रहना बहुत सस्ता है, अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो ये खबर आपकी भी राय पूरी तरह बदल देगी. हाल ही में शंघाई में रह रही अदिति शर्मा नाम की भारतीय महिला ने अपनी चार मेंबर वाली फैमली का मंथली बजट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अदिति की मानें तो शंघाई के डाउनटाउन इलाके में रहने का उनका टोटल मंथली खर्च लगभग 9.81 लाख रुपये बैठता है. इसमें सिर्फ मकान के किराए और बच्चों की पढ़ाई पर हर महीने 7 लाख खर्च हो रहे हैं. इस मंथली बजट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. 

ये भी पढ़ें:-इंस्टाग्राम की चमक-दमक से अलग दुबई की कड़वी सच्चाई! भारतीय शख्स ने दिखाया रात 9 बजे का हाल

रेंट और इंटरनेशनल स्कूल पर 7 लाख का खर्च (Shanghai monthly budget 9 lakh)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर indianmom_in_shanghai नाम के अकाउंट से शेयर इस वीडियो के मुताबिक, बजट का सबसे बड़ा हिस्सा घर के किराए और बच्चों की पढ़ाई पर चला जाता है. शंघाई के डाउनटाउन में घर का किराया 25,000 चीनी युआन यानी करीब 3.5 लाख रुपये पर मंथ है. वहीं बच्चों को इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाने का खर्च भी करीब 25,000 युआन यानी 3.5 लाख रुपये ही पड़ता है, यानी इन दो बड़ी जरूरतों में ही हर महीने 7 लाख रुपये खर्च हो जाते हैं.

सब्जियों से लेकर और खर्चों का बजट भी भारी (Shanghai me rehne ka kharcha)

अदिति के मुताबिक, परिवार के राशन और खाने-पीने की चीजों पर करीब 5,000 युआन (लगभग 70,750) खर्च होते हैं. शंघाई में डोमेस्टिक हेल्प यानी काम वाली बाई (Ayi) की फीस 50 युआन प्रति घंटा है, जिससे मेड का खर्च ही 1 लाख रुपये से ऊपर चला जाता है. इसके अलावा बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिलों पर 21,230 और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर करीब 10,000 हर महीने खर्च होते हैं.

ये भी पढ़ें:-302 बार रिजेक्शन और 'दिमाग नहीं है' कहने वालों को ऐसे दिया जवाब, खड़ी कर दी Disney जैसी करोड़ों की कंपनी

बाहर खाने, शॉपिंग और एक्स्ट्रा एक्टिविटीज का खर्चा (China me cost of living)

बच्चों की एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज और उनके एंटरटेनमेंट के लिए परिवार हर महीने 21,230 अलग रखता है. इसके अलावा हफ्ते में बाहर खाने और शॉपिंग पर लगभग 56,650 खर्च हो जाते हैं. अदिति ने वीडियो में बताया कि, उन्हें कंपनी की तरफ से कोई एक्सपैट अलाउंस नहीं मिलता है, लेकिन उनका मेडिकल इंश्योरेंस 100 परसेंट कवर देता है.

ये भी पढ़ें:-पहाड़ों पर 200 चक्कर लगाकर बुजुर्गों का सहारा बना ये शख्स, दूर विदेश में बैठे बच्चों की जगह बांट रहा खुशियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shanghai, China, Budget, Monthly Budget, Cost Of Living
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com