विज्ञापन

भारतीय महिला ने अमेरिका में हर महीने खर्च का बताया हिसाब-किताब, बोली- हमारा 4 लोगों का परिवार है

कनेक्टिकट में रहने वाली भारतीय महिला ने 4 लोगों के परिवार का हर महीने का खर्च बताया है. महिला ने कहा कि अमेरिका के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई फ्री है.

भारतीय महिला ने अमेरिका में हर महीने खर्च का बताया हिसाब-किताब, बोली- हमारा 4 लोगों का परिवार है
भारतीय महिला ने अमेरिका में हर महीने खर्च का बताया हिसाब-किताब
Instagram/sonalbisla

अमेरिका में रहने का अक्सर भारतीय लोग सपना देखते हैं. अमेरिकी की कमाई, वहां के एजुकेशन सिस्टम और हेल्थ सिस्टम लोगों का खासा आकर्षित करता है. पर वहां की कमाई और खर्च का असली गुणा गणित वही समझा सकता है, जो वहां पर रह रहा हो. अमेरिका के कनेक्टिकट (Connecticut, USA) में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने परिवार के मासिक खर्च का पूरा हिसाब शेयर किया है. महिला ने बताया कि उसका 4 लोगों का परिवार है और सबसे ज्यादा खर्चा घर में जाता है.   

महीने के खर्चे में क्या-क्या शामिल

भारतीय महिला सोनल चौधरी (Sonal Chaudhary) अमेरिकी के कनेक्टिकट में अपने परिवार के साथ रहती हैं. वह अक्सर अमेरिका की अपनी डेली लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनका यूट्यूब चैनल भी है. सोनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अमेरिका में हर महीने होने वाले खर्चे के बारे में विस्तार से बताया है. 

सोनल ने कहा कि हम 4 लोगों के परिवार के तौर पर अपने महीने के खर्चों के बारे में बता रहे हैं - जिसमें घर के लोन (मॉर्गेज) और यूटिलिटीज़ से लेकर राशन, कार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, लाइफ़स्टाइल और बाकी सभी चीज़ें शामिल हैं.

यूटिलिटी बिल में कितना खर्चा?

भारतीय महिला ने यह भी कहा कि खर्चे इस बात पर निर्भर करते हैं कि आप कहां रहते हैं, आपकी लाइफस्टाइल कैसी और आपके परिवार की जरूरतें क्या हैं. उसने वीडियो में आगे कहा कि यह बस हमारे परिवार का महीने का खर्च और USA में रहने का हमारा अनुभव है. भारतीय महिला सोनल ने कहा कि हम USA के Connecticut में रहते हैं. हमारा सबसे बड़ा खर्चा हमारे घर का है. हम मॉर्गेज, इंश्योरेंस और प्रॉपर्टी टैक्स मिलाकर हर महीने लगभग 3200 डॉलर देते हैं. उसके बाद बिजली, पानी, गैस, फोन बिल और इंटरनेट जैसे यूटिलिटी बिल का कुल खर्च 460 डॉलर प्रति महीना हो जाता है. 

Indian Family Monthly Expense USA Connecticut Budget Viral Post

Photo Credit: Instagram/sonalbisla

किराने के सामान पर 1200 डॉलर का खर्चा

महिला ने कहा कि 4 लोगों के परिवार के लिए 1200 डॉलर किराने के सामान में खर्च हो जाता है. नॉर्थ इंडियन और खास तौर पर जाट होने के नाते हम बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, मक्खन, पनीर आदि खाते हैं. अगर गाड़ी की बात करें तो EMI, इंश्योरेंस और पेट्रोल मिलाकर लगभग 1300 डॉलर प्रति महीना लगता है. गाड़ी के बिना तो यहां बिल्कुल भी काम नहीं चलता. अब पढ़ाई के खर्चे को देखें तो लव सरकारी स्कूल में जाता है तो उसकी स्कूल फीस, बस और ट्यूशन का खर्चा जीरो डॉलर हो जाता है, लेकिन बानी अभी दो साल की है और पांच साल की उम्र तक प्री-स्कूल का खर्चा 400 डॉलर प्रति महीना रहेगा.

बाकी अगर घूमने-फिरने, शॉपिंग या कभी किसी रेस्टोरेंट चले गए या जो भी सब्सक्रिप्शन हमने ले रखी हैं तो उसका कुल खर्च लगभग 800 से 1000 डॉलर हो जाता है और क्योंकि यह फिक्स नहीं है तो यह खर्चा ऊपर-नीचे होता रहता है. एक ब्रैकेट हम रख लेते हैं फालतू खर्चों का, जैसे कोई एक्स्ट्रा खर्चा हो जाता है या फिर हमें हर महीने इंडिया पैसे भेजने होते हैं तो यह सब मिलाकर 1000 डॉलर हो जाएगा तो हमारा कुल मासिक खर्च लगभग 8000 से 8500 डॉलर (करीब 8 लाख रुपये से अधिक) है. 

यह भी पढ़ें-

NRI ने दिखाई पोलैंड की वो जगह जहां 20 लाख रुपये में मिल जाती है जमीन, लेकिन घर नहीं बना सकते

ताजमहल को खूबसूरत बताने पर घिरी अमेरिकी महिला का दर्द छलका, बोली- इतने गंदे कमेंट्स आए, बता भी नहीं सकती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Instagram Viral Video, NRI Lifestyle, USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com