Viral Story: न्यूयॉर्क ट्रिप के आखिरी दिन, म्यूजियम या पार्क जाने के बजाय, फ्ली मार्केट घूमने का फैसला करने वाली महिला की किस्मत एक काले रंग के पुराने लैदर पर्स ने बदल दी, जिसे उन्होंने मात्र 35 डॉलर (करीब 3 हजार रुपये) में खरीदा था. महिला ने जब वो पर्स होटल पहुंचकर चेक किया तो उसमें लाल रंग के चार लिफाफे मिले, जिसमें कुल 400 डॉलर (करीब 39 हजार रुपये) रखे थे.
'मैंने सोचा था एक-एक डॉलर रखा होगा'
महिला ने पहले कहीं सुन रखा था कि चीनी संस्कृति में लाल लिफाफों में पैसे रखकर गिफ्ट किए जाते हैं. उन्हें लगा कि शायद हर लिफाफे में मुड़ा हुआ एक-एक डॉलर होगा. इसीलिए उन्होंने लिफाफो को दुकानदार के सामने नहीं खोला और ऐसे ही सौदा कर लिया. ऑटम ने सोचा कि अगर लिफाफे खाली भी निकले, तब भी यह बैग इस कीमत में बुरा सौदा नहीं है. लेकिन जब वह बैग खरीदकर सीधे अपने होटल के कमरे में पहुंचीं तो लिफाफे खोलते ही खुशी से उछल पड़ीं.
4 पसंदीदा कपल्स के साथ बाटेंगी 'किस्मत'
यह कहानी महिला ने खुद अपनी टिकटॉक वीडियो में बताई है. इस वीडियो को देखने के बाद पीपल डॉट कॉम ने महिला से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा, 'ये मेरो लकी पर्स है. इसे मैं कभी भी नहीं बेचूंगी और जिंदगी भर संभाल कर रखूंगी. रही बात 400 डॉलर की, तो इसके असली मालिक को खोज पाना मुश्किल है. इसी महीने मेरी रिश्तेदारी में चार शादियां होने वाली हैं. मैंने सोचा है कि हर शादी में 100 डॉलर का लिफाफा दे दूंगी, ताकि न्यूयॉर्क ट्रिप पर मिली यह किस्मत मैं अपने पसंदीदा लोगों के साथ बांट सकूं.'
यह भी पढ़ें:- 'आदिमानव जंगली या वेबकूफ नहीं थे', 75000 साल पुराने कंकाल की साइंटिफिक जांच ने तोड़ दिया मिथक
यह भी पढ़ें:- पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बैठी विदेशी महिला, बोलीं- 'इसे देखकर इंग्लिश ट्रेनों को शर्म आ जाए'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं