विज्ञापन

NDTV Creators Manch पर लगातार 9 मिनट तक बजाया शंख, मॉरीशस में बना चुके हैं रिकॉर्ड

वाराणसी में NDTV Creators Manch में शंखवादक ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. उन्होंने बताया कि यह कला के साथ-साथ योग की एक क्रिया है.

NDTV Creators Manch पर लगातार 9 मिनट तक बजाया शंख,
NDTV

NDTV Creators Manch 2026: महादेव की नगरी काशी में NDTV क्रिएटर्स मंच पर एक शंखवादक ने अपनी प्रतिभा से सभी को हैरान कर दिया. करीब 9 मिनट तक लगातार नॉनस्टॉप शंख बजाकर उन्होंने वहां पर मौजूद हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया है. गंगा आरती से जुड़े रहे राम जनम योगी ने बताया कि शंखवादन केवल एक कला नहीं बल्कि साधना का हिस्सा है. यह योग की एक क्रिया भी है. वह भारत में ही नहीं, विदेशों में भी कई जगह शंख बजाने की कला प्रदर्शन कर चुके हैं. 

नॉनस्टॉप 9 मिनट तक शंख बजाने के बाद राम जनम योगी ने अपनी इस कला को लेकर बात की है. शंख बाबा ने बताया कि वह गंगा आरती, गंगा सेवा निधि से जुड़े हैं. शंख वादक राम जनम का कहना है कि वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के स्कॉलर भी रहे हैं. 

उन्होंने बताया कि शंख की बदौलत अपने देश ही नहीं, विदेशों में भी सेवा देने का अवसर मिला है. इतनी देर तक लगातार शंख बजाने की साधना व कला के बारे में राम जनम योगी ने कहा कि ये सांस खींचना, सांस रोकना और सांस छोड़ना तीनों का एक साथ समन्वय होता है. 

कलाकारों के बीच की शंख बजाना एक कला है. संत महात्माओं के बीच यह भगवान का आशीर्वाद है. और योगियों के बीच में यह योग में कुंभक क्रिया है... सांस खींचना, सांस रोकना और सांस छोड़ना. तीनों का समन्वय एक साथ होने पर शंख बजती है. राम जनम योगी से जब रिकॉर्ड समय तक लगातार शंख बजाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मॉरीशस में लगातार आधे घंटे तक शंख बजाई. इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने मना कर दिया था. 


 

यह भी पढ़ें

NDTV क्रिएटर्स मंच: गंगा किनारे जुटीं देश की चर्चित हस्तियां, काशी में स्वच्छता और संस्कृति को बढ़ाने पर चर्चा

काशी शिव के त्रिशूल और अयोध्या विष्णु के चक्र पर क्यों टिकी है? NDTV Creators Manch में अक्षत गुप्ता ने सुनाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ndtv Creators Manch 2026, Ndtv Creators Manch 2026 Venu, NDTV Creators' Manch, Viral News, NDTV Creators Manch Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com