Viral News: गुरुग्राम में ट्रैफिक सिग्नल पर अपने साथ हुई घटना को लेकर एक शख्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है. उसने रेडिट पोस्ट में बताया कि रेड लाइट पर 100 रुपये न देने पर एक किन्नर ने कार रोककर हंगामा खड़ा कर दिया. इस दौरान रेड लाइट के आसपास मौजूद लोग खड़े तमाशा देखते रहे. शख्स ने सवाल किया कि ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे मांगने वाले लोग ऐसा क्यों करते हैं. एक फिक्स रकम मांगना, UPI के लिए ज़िद करना और फिर मना करने पर हंगामा खड़ा कर देना? यह तो हद है.
किन्नर ने मांगे 100 रुपये
रेडिट पोस्ट के अनुसार, शख्स के साथ यह घटना गुरुग्राम में सेक्टर 56 के ट्रैफिक सिग्नल पर हुई. उसने अपनी पोस्ट में कहा कि गुड़गांव (गुरुग्राम) भी कुछ अलग ही जगह है. यूजर ने पूरा घटनाक्रम शेयर करते हुए बताया कि रेड लाइट पर रुकते ही एक ट्रासजेंडर महिला ने मेरी कार की खिड़की खटखटाई.
उसने कहा कि वह आमतौर पर सिग्नल पर पैसे मांगने वालों को इग्नोर ही करता है. वह कभी पैसे नहीं देता है, लेकिन उस समय उसकी कार में उसका कजिन था, जिसके पास सिर्फ 20 रुपये की नोट थी. जिस पर खिड़की नीचे करके कार चला रहा शख्स 20 रुपये की नोट किन्नर को देने लगा, लेकिन किन्नर ने 20 रुपये लेने मना कर दिया और सीधे कहा कि 100 रुपये दो.
कैश न होने पर मांगा ऑनलाइन
कार सवार शख्स ने बताया कि उस समय उसके पास 20 रुपये की नोट के अलावा कैश में 100 या 50 रुपये नहीं थे. जब उसके पास कैश नहीं मिला तो किन्रर ने कहा कि फोनपे या पेटीएम कर दें. हालांकि, कार सवार शख्स ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. उसने बताया कि एक बार अनजान व्यक्ति को पैसे भेजने पर उसका बैंक अकाउंट ब्लॉक हो गया. इसके बाद से हमेशा वह सावधान रहता है.

इनकार पर आक्रामक हो गई ट्रासजेंडर
जब शख्स ने फोनपे या Paytm करने से इनकार किया तो ट्रांसजेंडर ने कार की खिड़की पर हाथ रख कार रोक दी. वह वापस खिड़की का शीशा वापस नहीं बंद करने दे रहा था. जब उसने रेड लाइट पर सिग्नल ग्रीन होने पर खिड़की से हाथ हटाने को कहा तो ट्रांसजेंडर महिला आक्रमक हो गई. उसने एक बार तो हाथ हटाया, लेकिन फिर से हाथ कार में डाल दिया, जिसके कारण उसका हाथ फंस गया.
इसके बाद गुस्सा हुए सिग्नल पर ट्रांसजेंडर ने हंगामा खड़ा कर दिया. कार सवार शख्स ने बताया कि वह गुस्से में आ गई और मेरी कार के सामने खड़ी हो गई. इस दौरान वह अपने कपड़े उतारने लगी. हंगामे के दौरान आस-पास लोग तमाशा देखते रहे. किसी तरह से वह से निकलकर गया.
यह भी पढ़ें | 'विदेशी टूरिस्ट अब पूरे भारत को देखना चाहते हैं', NDTV क्रिएटर्स मंच में बोले मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं