IPL 2020 DC Vs KXIP: आईपीएल (IPL-14) का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब (Delhi Capitals Vs Kings XI Punjab) के बीच खेला गया. मैच सुपर ओवर तक पहुंचा और दिल्ली ने आसानी से यह मुकाबला जीत लिया. आईपीएल के दूसरे मुकाबले में ही नया विवाद खड़ा हो गया, जिसको लेकर फैन्स काफी गुस्से में हैं. अंपायर (Umpire) ने शॉर्ट रन (Short Run) देकर किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का एक रन काट लिया, लेकिन जब री-प्ले देखा गया तो बल्ला क्रीज के अंदर था. गलत फैसले से किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) गुस्सा गई. उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) से नए रूल्स की मांग की.
प्रीति जिंटा ने वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट पर लिखा, 'मैंने एक महामारी के दौरान उत्साहपूर्वक यात्रा की, 6 दिन क्वारेंटाइन और 5 कोविड परीक्षण मुस्कुराहट के साथ किए. लेकिन उस एक शॉर्ट रन ने मुझे हिला कर रख दिया. यदि तकनीक का सही इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है तो इसके होने का मतलब क्या है? यह समय है BCCI नए रूल्स बनाए. ऐसा हर साल नहीं हो सकता है.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
I travelled enthusiastically during a pandemic,did 6 days of Quarantine & 5covid tests with a smile but that one Short Run hit me hard. What's the point of technology if it cannot be used? It's time @BCCI introduces new rules.This cannot happen every year. #DCvKXIP @lionsdenkxip https://t.co/uNMXFJYfpe
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) September 21, 2020
फिर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं हार या जीत को खेल की भावना से स्वीकार करने में विश्वास रखती हूं. लेकिन नीतिगत बदलावों के लिए पूछना भी महत्वपूर्ण है जो भविष्य में सभी के लिए सही होगा. जो हुआ सो हुआ. अब आगे बढ़ने की बारी है. इसलिए आगे देख रही हूं. हमेशा सकरात्मक हूं.'
I've always believed in being graceful in a win or loss & in the spirit of the game but it's also important to ask for policy changes that improve the game in the future for everyone. The past has happened and it's imp to move on. So Looking ahead & being positive as always
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) September 21, 2020
19वां ओवर कसीगो रबाड़ा करने आए. उस वक्त पंजाब को 12 गेंद पर 25 रन बनाने थे. मयंक अग्रवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल ने डिफेंड किया और दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया. फिर उन्होंने तीसरे गेंद पर शॉट खेला और दो रन के लिए भागे. लेकिन अंपायर ने शॉर्ट रन बताकर एक ही रन दिया. आखिरी की तीन गेंद पर पंजाब को 1 रन बनाने थे. स्टोइनिस ने आखिरी की दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए और मैच को सुपर ओवर तक ले गए.
एक रन की कीमत तुम क्या जानो अंपायर बाबू!
— रवि प्रताप सिंह (@ravipratap913) September 20, 2020
It'was a Blander Mistake by Umpair.
3rd ball of 19th over @mayankcricket run for 2 run, but umpair has announced Short run, whereas that was not short run.If you have tecnology than you should be use. #DCvsKXIP @realpreityzinta #IPL2020 pic.twitter.com/bILhNZMJqH
मार्कस स्टोइनिस ने पहले धमाकेदार पारी खेली और बाद में आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लिये जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने हार के कगार पर पहुंचने के बावजूद रविवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग में अपना खाता खोला.
स्टोइनिस ने सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 21 गेंदों पर 53 रन बनाये जिससे दिल्ली अंतिम तीन ओवरों में 57 रन जुटाकर आठ विकेट पर 157 रन बनाने में सफल रहा. इससे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर (32 गेंदों पर 39, तीन छक्के) और ऋषभ पंत (29 गेंदों पर 31, चार चौके) ने चौथे विकेट के लिये 73 रन जोड़कर टीम को तीन विकेट पर 13 रन से उबारा था.
किंग्स इलेवन की तरफ से मयंक अग्रवाल (60 गेंदों पर 89 रन, सात चौके, चार छक्के) ने संयम और आक्रामकता का अच्छा नजारा पेश किया और आईपीएल में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया. उनकी इस पारी से किंग्स इलेवन ने पांच विकेट पर 55 रन से उबरकर आठ विकेट पर 157 रन बनाये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं