IPL 2020 Chennai Super Kings: आईपीएल (IPL) में तीन बार की चैम्पियन चैन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हराने के बाद वो आईपीएल प्लेऑफ (IPL Playoffs) से बाहर हो गई. उनकी उम्मीदें तब बनी रहतीं, जब मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स हार जाता, लेकिन राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से हरा दिया और सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेरा. आईपीएल के इतिहास में सीएसके ने सारे प्लेऑफ मुकाबले खेले थे. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया. इसी बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने सीएसके फैन्स (CSK Fans) के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है. उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ एक खेल है और कोई भी हारना नहीं चाहता लेकिन सभी विजेता नहीं हो सकते.'
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की जिसमें लिखा था, 'यह सिर्फ एक गेम है, कभी आप जीतते हैं तो कभी हारते हैं. कई सालों से हम एतिहासिक जीत के गवाह रहे हैं तो कभी हमने हार देखी है. हम दूसरों के दिल टूटने पर भी जश्न मनाते हैं. यह सिर्फ एक गेम है. कोई हारना नहीं चाहता, लेकिन सभी विजेती नहीं हो सकते. गिरने के बाद लंबा चलना मुश्किल रहता है. जुबिलेंट की आवाज़ और आहें दर्द को जोड़ देती हैं, आंतरिक शक्ति को नियंत्रित करती है, यह सिर्फ एक खेल है. आप तब विजेता थे, अब आप विजेता हैं! सच्चे योद्धा लड़ने के लिए पैदा हुए हैं क्योंकि वे हमेशा हमारे दिल में और हमारे दिमाग में सुपर किंग होंगे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— Sakshi Singh (@SaakshiSRawat) October 25, 2020
चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर बेहद ही शानदार रहा था, सीएसके ने टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को पटखनी देकार टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था, लेकिन इसके बाद टीम के खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस मैच दर मैच खराब होता रहा, जिसके कारण सीएसके टीम इस आईपीएल में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है.
आईपीएल 2020 (IPL 2020) में सीएसके की टीम अबतक मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच जीतने में सफल रही है. अभी सीएसके को 2 मैच और खेलने हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं