भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी हाल ही में अपनी बेटी रीति तिवारी को सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में छोड़ने पहुंचें, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर सिर्फ उन्हीं की है चर्चा होने लगीं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी (प्रतिमा पांडे) की बेटी रीति तिवारी हैं. हालांकि बिग बॉस 20 में एंट्री से पहले रीति तिवारी के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि उनके नाम पर एक कंपनी भी है, जो उनके मामा ने शुरू की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी कनेक्शन है.
रीति तिवारी के नाम पर है कंपनी
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रीति तिवारी के मामा अरुण पांडे रीति स्पोर्ट्स नाम की कंपनी के फाउंडर है, जिसे उन्होंने अपनी बहन रानी तिवारी और जीजा मनोज तिवारी की बेटी रीति के नाम पर रखा है. खास बात यह है कि अरुण पांडे की यह कंपनी एमएस धोनी का काम देखती है.
इसके बाद अरुण पांडे ने धोनी को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और कई ब्रांड और कंपनी शुरू की, जिसमें स्पोर्ट्स फिट का नाम भी शामिल था. इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी भी बनाई, जिसे उन्होंने को प्रोड्यूस किया. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे.
रीति तिवारी के बारे में
बता दें कि सिंगर और सॉन्ग राइटर रीति तिवारी इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. वहीं हाल ही में उनकी मैरी कॉम से बहस देखने को मिली. जबकि बिग बॉस में नए खुलासे कर रही हैं. हाल ही में मनोज तिवारी की बेटी ने शो में बताया कि उन्हें रेप की धमकियां भी मिली थीं.
ये भी पढे़ं- 27 साल पुराना ठेठ देहाती गाना, यूपी-बिहार वालों के दिल पर आज भी करता है राज, शादियों की बना शान
ये Video भी देखें: 'मैं 3 बार का सांसद, वो पहली बार बने MLA', मनोज तिवारी का PK पर तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं