विज्ञापन

45 की उम्र में ये सुपरबाइक दौड़ाते दिखे एमएस धोनी, खासियत जान आप भी हो जाएंगे फैन, इतनी है कीमत

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में KTM 390 Duke चलाते नजर आए. जानिए वायरल वीडियो, बाइक के फीचर्स, इंजन, कीमत और धोनी के बाइक प्रेम के बारे में.

45 की उम्र में ये सुपरबाइक दौड़ाते दिखे एमएस धोनी, खासियत जान आप भी हो जाएंगे फैन, इतनी है कीमत
Photo (ScreenGrab)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में चेन्नई के मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में बाइक राइड करते हुए नजर आए. धोनी को KTM की एक बाइक पर ट्रैक के कई लैप लगाते देखा गया. अब वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फोटो-वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने कहा है कि एक बार फिर उन्होंने मोटरसाइकिलों और मोटरस्पोर्ट्स के प्रति अपने जुनून की झलक दिखाई है.

चेन्नई रेस ट्रैक पर KTM 390 Duke दौड़ाते दिखे धोनी

वायरल वीडियो और तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी जो बाइक ट्रैक पर चला रहे हैं वह KTM 390 Duke है. KTM 390 Duke चलाते हुए ट्रैक पर कई लैप पूरे करते नजर आ रहे हैं. राइड खत्म करने के बाद वह पिट लेन में लौटे, हेलमेट उतारा और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. धोनी को लंबे समय से बाइक और कारों का शौक रहा है और उनका यह ट्रैक डे उसी जुनून की एक और मिसाल माना जा रहा है.

KTM 390 Duke की खासियत

धोनी ट्रैक पर KTM 390 Duke चला रहे थे. ये बाइक अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार हैंडलिंग के लिए जानी जाती है. मौजूदा KTM 390 Duke में 350cc इंजन मिलता है, जो 41hp की पावर और 33.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.84 लाख रुपये है. बाइक का वजन 168.3 किलोग्राम है और इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसकी सीट की ऊंचाई 800mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 183mm है. इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स, फ्रंट में पूरी तरह एडजस्ट होने वाले WP USD फोर्क्स और रियर में WP मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है.

फीचर्स और सेफ्टी

KTM 390 Duke में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिनके साथ ड्यूल-चैनल ABS मिलता है. रियर व्हील ABS को जरूरत पड़ने पर बंद भी किया जा सकता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच की TFT स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, तीन राइडिंग मोड, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कॉर्नरिंग ABS, लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

बाइक और चेन्नई से खास रिश्ता

महेंद्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है. उनके गैराज में कई शानदार मोटरसाइकिलें और परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं.
वहीं चेन्नई से उनका रिश्ता भी बेहद खास रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले धोनी आज भी शहर के सबसे लोकप्रिय खेल सितारों में गिने जाते हैं. ऐसे में चेन्नई के रेस ट्रैक पर उनका बाइक चलाते नजर आना फैंस के लिए खास पल बन गया.

ये भी पढ़ें: Tata की कारों पर अगस्त में तगड़ा डिस्काउंट, 1.25 लाख रुपये तक का फायदा, फटाफट देख लें ऑफर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni Bike, Mahendra Singh Dhoni Bike Collections, KTM 390 Duke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com