विज्ञापन

मूंगफली की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें मूंगफली खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है

क्या आपको भी ठंड में मूंगफली खाना है पसंद, तो जान लें इसे खाने के फायदे और इसकी तासीर.

मूंगफली की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें मूंगफली खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है
मूंगफली खाने से क्या होता है.
NDTV

सर्दियों का मौसम आते ही भारतीय घरों में मूंगफली नजर आने लगती है. मूंगफली का सोंधा स्वाद भला किसे पसंद नहीं. कुछ लोग तो सफर में मूंगफली को टाइम पास का सबसे अच्छा तरीका मानते हैं वो इसे खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मूंगफली न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत में भी कमाल है. क्योंकि इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन ई, कॉपर और एमिनो एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो सर्दियों में शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं एक दिन में कितनी मूंगफली खाना चाहिए. 

मूंगफली की तासीर कैसी होती है- 

मूंगफली की तासीर गर्म होती है जिससे ठंड के मौसम में इसे खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है.

एक दिन में कितनी मूंगफली खा सकते हैं? 

आप एक दिन में 1-2 मुट्ठी यानी लगभग 30-50 ग्राम तक मूंगफली ही खा सकते हैं. वहीं अगर आप फिजिकली बहुत ज्यादा एक्टिव हैं, एथलीट हैं, खिलाड़ी हैं तो आप एक दिन में 100 ग्राम मूंगफली तक का सेवन कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें मूंगफली का सेवन- 

मूंगफली को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. इसे गुड़ के साथ खा सकते हैं. नमक के साथ खा सकते हैं या मूंगफली की चटनी बना सकते हैं. 

मूंगफली की चटनी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

मूंगफली खाने के फायदे- 

1.स्किन-

मूंगफली में विटामिन ई और हेल्दी फैट मौजूद होते हैं, जो स्किन को नमी और पोषण दे सकते हैं. स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं.

2. पाचन-

मूंगफली में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद कर सकती है.  

3. वजन घटाने-

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण मूंगफली पेट को लंबे समय तक भरा रखने अधिक खाने से बचाने और वजन को कंट्रोल करने में मददगार है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो सर्दी के मौसम में ये आपके लिए परफेक्ट है. 

ये भी पढ़ें- क्या आपको पता है इंडिया का नेशनल सूप? जानिए Mulligatawny Soup की कहानी और आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moonfali Khane Ke Fayde, Moongfali Kaise Khani Chahiye, Moongfali Kise Nahi Khani Cahiye, Peanut Benefits In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com