विज्ञापन

20 मिनट के काम की 9,500 रुपये फीस... अमेरिका में मैकेनिक की कमाई जानकर चौंक गई भारतीय महिला, वीडियो वायरल

अमेरिका में रहने वाली भारतीय महिला अमृता सिंह ने बताया कि गैराज का दरवाजा ठीक करने के लिए मैकेनिक ने 20 मिनट के काम के 100 डॉलर (करीब 9,500 रुपये) लिए है. महिला ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर स्किल की अहमियत पर चर्चा छिड़ गई है.

20 मिनट के काम की 9,500 रुपये फीस... अमेरिका में मैकेनिक की कमाई जानकर चौंक गई भारतीय महिला, वीडियो वायरल
गैराज का दरवाजा ठीक करने के लिए भारतीय महिला ने दी करीब 9,500 रुपये फीस
सोशल मीडिया

अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. दरअसल, महिला ने बताया कि उसने अपने घर के गैराज का दरवाजा ठीक कराने के लिए एक मैकेनिक को बुलाया था. मैकेनिक ने सिर्फ 20 मिनट में काम पूरा किया, लेकिन इसके लिए उसने 100 डॉलर यानी इंडियन करेंसी में करीब 9,500 रुपये फीस ली. हालांकि महिला ने इसे महंगा नहीं बताया, बल्कि इसे स्किल वर्कर्स की अहमियत से जोड़कर देखा. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

20 मिनट के काम के लिए 9,500 रुपये

अमृता सिंह ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज amrita_life_in_usa पर शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यहां सबसे इंटरेस्टिंग बात ये लगती है कि चाहे प्लंबर हो, इलेक्ट्रीशियन हो या गैराज डोर टेक्नीशियन. सभी स्किल वर्कर्स अच्छी कमाई करते हैं. बड़ी गाड़ियां रखते हैं और प्रॉपर टैक्स भी 'पे' करते हैं. अमेरिका में काम छोटा या बड़ा नहीं होता. स्किल है तो रिस्पेक्ट भी है और कमाई भी. उन्होंने आगे बताया कि गैराज के दरवाजे में छोटी-सी खराबी आ गई थी. इसे ठीक करने के लिए उन्होंने एक मैकेनिक को बुलाया. मैकेनिक ने कुछ ही मिनटों में समस्या दूर कर दी और 100 डॉलर का बिल बनाया. उन्होंने बताया कि अमेरिका में कई बार टेक्नीशियन सिर्फ घर आने के लिए ही इतनी फीस ले लेते हैं.

अमेरिका में नहीं माना जाता कोई काम छोटा या बड़ा

वीडियो में अमृता ने कहा कि अच्छी जिंदगी जीने के लिए सिर्फ डिग्री होना जरूरी नहीं है. अगर किसी व्यक्ति के पास कोई हुनर या तकनीकी कौशल है, तो वह सम्मान और अच्छी कमाई दोनों हासिल कर सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका में काम को छोटा या बड़ा नहीं माना जाता है.

प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन भी कमाते हैं अच्छा पैसा

अमृता ने बताया कि अमेरिका में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन और गैराज डोर टेक्नीशियन जैसे स्किल वर्कर्स अच्छी कमाई करते हैं. कई लोग बड़े घर और गाड़ियां रखते हैं और आरामदायक जीवन जीते हैं. उनके अनुसार, वहां स्किल को काफी महत्व दिया जाता है.

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए. कुछ लोगों ने अमेरिका में स्वास्थ्य सेवाओं के खर्च पर भी वीडियो बनाने की सलाह दी, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसे वर्कर्स की कमाई ग्राहकों की संख्या पर भी निर्भर करती है. वहीं, एक यूजर ने लिखा, "$100 is basically to come to your home (visit) and repair." एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप हेल्थकेयर कोस्ट, ट्रिटमेंट, एक स्पेशलिस्ट से मिलने को लेकर भी एक वीडियो बनाओ. वहीं कई लोगों ने माना कि अमेरिका में स्किल टेक्नीशियनों की कमी होने के कारण उन्हें बेहतर भुगतान मिलता है.

ये भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट ग्लैम अप फेस्ट में अफरातफरी, हैम्पर्स के लिए इन्फ्लुएंसर्स के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

ये भी पढ़ें: नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: मुंबई में सपनों की कीमत, किराये के झटके पर शख्स ने शेयर किया वीडियो, युवाओं ने कहा- ‘बिलकुल सच'

लेखक के बारे में
img
पुष्पेंद्र कुमार
Journalist
पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, Indian Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com