योग दिवस के मौके पर हर किसी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कुर्सी पर बैठकर भी योग होता है. इतना ही नहीं, इससे राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनता है और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खबर भी बनती है। यही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नागपुर में साबित कर दिखाया गया जहां कुर्सी पर बैठकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने का दावा किया गया है. बता दें कि नागपुर में 594 लोगों ने आधे घंटे तक कुर्सी पर बैठकर 'चेयर योग' (Chair Yoga) का शानदार प्रदर्शन किया.
इस योग दिवस पर ऑफिस फर्नीचर बनाने वाली जापानी कंपनी 'कोकुयो वर्कप्लेस इंडिया' (Kokuyo Workplace India) के कर्मचारियों ने आज यह अनोखी उपलब्धि हासिल की है. भारत और जापान की दोस्ती के प्रतीक के रूप में, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस कंपनी ने नागपुर स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में भारत का सबसे बड़ा 'वर्कप्लेस चेयर योग' सत्र (Workplace Chair Yoga Session) आयोजित किया था.
नागपुर में ‘चेयर योग' का बड़ा आयोजन, कर्मचारी और परिवारों ने मिलकर बनाया रिकॉर्ड
— NDTV India (@ndtvindia) June 21, 2026
नागपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 594 लोगों ने कुर्सी पर बैठकर ‘चेयर योग' किया और नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाने का दावा किया। कोकुयो वर्कप्लेस इंडिया के इस खास आयोजन में कर्मचारियों के साथ उनके… pic.twitter.com/ZeowlgA50Y
परिवार के साथ कर्मचारियों ने किया योग
योग दिवस के मौके पर ना केवल कर्मचारियों ने योग का अभ्यास किया, बल्कि उनके साथ परिवार के सदस्य भी ऑफिस आए और सभी ने मिलकर इस सेहत से जुड़े कार्यक्रम शामिल हुए. इस अनोखे योग सत्र में कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह एक असामान्य योग सत्र था जिसमे एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में कुर्सियों पर बैठकर योग करने का भारत में संभवतः पहली बार प्रयास किया गया.
इसी आयोजन के साथ, कंपनी ने 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (Limka Book of Records) और 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (Asia Book of Records) में अपना नाम दर्ज कराने का दावा पेश किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं