दुबई घूमकर लौटी एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला ने दुबई की साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों के नियमों के पालन की तारीफ करते हुए अपना अनुभव शेयर किया. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है.
दुबई की सड़कों ने किया अफेक्टेड
इंस्टाग्राम पर निकिता लखवानी (nikkiyapped) नाम की महिला ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि दुबई से लौटने के बाद भी वहां की साफ-सुथरी सड़कें उनके दिमाग से नहीं निकल रही हैं. उन्होंने कहा कि दुबई में लग्जरी गाड़ियां भी बेहद व्यवस्थित तरीके से चलती हैं और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन किया जाता है.
जेब्रा क्रॉसिंग पर रुक जाती हैं गाड़ियां
निकिता ने आगे बताया कि अगर कोई व्यक्ति जेब्रा क्रॉसिंग पर सड़क पार करने के लिए खड़ा हो जाए तो सभी वाहन रुक जाते हैं. उनके मुताबिक, इससे पैदल चलने वालों को सम्मान और सुरक्षा का एहसास होता है. उन्होंने कहा कि दुबई में धूल और प्रदूषण जैसी समस्याएं लगभग दिखाई नहीं देतीं.
साफ-सफाई की जमकर तारीफ
महिला ने दुबई को साफ-सफाई पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी सपनों की जगह जैसा बताया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जिन लोगों को सफाई पसंद है, उन्हें दुबई किसी डिज्नी वर्ल्ड से कम नहीं लगेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वहां बहुत धीमी गति से गाड़ी चलाने पर भी जुर्माना लग सकता है.
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने दुबई की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, "100% fact bolre ho isme kahin bhi 1%bhi kuch galt nhi hai really hatsoff to Dubai". दूसरे यूजर ने लिखा कि दुबई, दुबई है किसी वजह से. वहीं अन्य यूजर ने कहा, "Thanks to God that I could spend 19;years of my life in this beautiful country..." हालांकि कुछ लोगों ने भारत और दुबई की तुलना को लेकर भी अपनी राय रखी. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: नंगे पांव बच्चे ने मारा ऐसा गोल, फुटबॉल स्किल्स देख लोग बोले- 'भारत में टैलेंट की कमी नहीं', वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: कंधों पर बैठाकर कराई वॉटर क्रॉसिंग, कोलकाता में 'Human Uber' का वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें: बेबी हाथी की शरारतों पर फिदा हुए लोग, पानी के टब में मस्ती का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं