Viral News: भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी कर रही एक लड़की बेहतर करियर की तलाश में दुबई शिफ्ट हो गई. वह हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली है और उसे यहां पर मात्र 32 हजार रुपये महीने मिल रहे थे. हिमाचल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दुबई में रह रहे एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर से बातचीत में शिमला से दुबई शिफ्ट होने की कहानी बयां की है. साथ उसने विदेश में मौकों की तलाश करने वाले लोगों का सलाह दी है कि आपको हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए.
2024 में दुबई गई थी लड़की
इंस्टाग्राम पर जगदीश चावला का अकाउंट है, वह कंटेंट क्रिएटर हैं और UAE के दुबई या अबू धाबी में रहने वाले भारतीय लोगों की सैलरी, उनके जॉब लाइफस्टाइल, स्ट्रगल और रियालिटी पर वीडियो बनाते हैं. उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम @jaggy.abroad पर हिमाचल के शिमला की रहने वाली कल्पना चौहान से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया है. जगदीश से बातचीत में कल्पना ने बताया कि वह 2024 में नौकरी की तलाश में दुबई गई थीं.
दुबई जाने से पहले कल्पना भारत में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थीं, जहां उनकी शुरुआती सैलरी 32,000 रुपये प्रति माह थी. पर वह अपनी इस लाइफ से कुछ खास संतुष्ट नहीं थीं. इसलिए उन्होंने दुबई जाने का फैसला किया. अभी वह दुबई में दुनिया भर के देशों के लिए टूरिस्ट वीज़ा का काम संभालने वाली एक कंपनी में HR मैनेजर हैं.
दुबई में कितनी सैलरी है?
उन्होंने बताया कि भारत में उनकी शुरुआती सैलरी 32 हजार रुपये थी, जबकि दुबई में उनकी 1 लाख रुपये से ज्यादा सैलरी है. वह वहां पर हर महीने 5,000 AED से ज़्यादा कमाती हैं, और उनकी कंपनी रहने की सुविधा भी देती है. कल्पना ने उन लोगों को सलाह दी है, जो UAE जाने के बारे में सोच रहे हैं.
लड़की बोली- आंख बंद कर भरोसा मत करो
शिमला की लड़की ने कहा कि विदेश में मौकों की तलाश करते समय, आपको हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए. इसके बजाय, आपको जो भी जानकारी मिले, उसकी हमेशा पुष्टि करें, अच्छी साख वाले लोगों से सलाह लें, और यह पक्का करें कि आप किसी भरोसेमंद कंपनी के ज़रिए ही जा रहे हैं. उनका यह संदेश उन सभी लोगों के लिए बहुत ज़रूरी है, जो बेहतर मौकों की तलाश में अपना देश छोड़कर जाने की सोच रहे हैं.
यह भी पढ़ें | मुस्लिम टीचर ने बच्चों की जिद पर क्लासरूम में गाया छठी मैया का गीत, सुनने वाले बोले- आवाज में दम है
भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि दुबई में करियर के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं, लेकिन कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ, सोच-समझकर फ़ैसले लेना और सही लोगों पर भरोसा करना भी उतना ही ज़रूरी है. कभी-कभी, किसी नए देश में जाने का एक फ़ैसला आपकी ज़िंदगी की दिशा बदल सकता है.
यह भी पढ़ें | इंडियन CA ने अच्छी नींद के लिए जापान में खरीदा 40 हजार रुपये का तकिया, बोली- 'मेरी गर्दन में दर्द रहता है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं