विज्ञापन

इंडियन CA ने अच्छी नींद के लिए जापान में खरीदा 40 हजार रुपये का तकिया, बोली- 'मेरी गर्दन में दर्द रहता है'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर विपंदीप कौर ने कहा, 'अगर आप जापान जा रहे हैं, तो आपको इनमें से एक तकिया जरूर ले लेना चाहिए.'

इंडियन CA ने अच्छी नींद के लिए जापान में खरीदा 40 हजार रुपये का तकिया, बोली- 'मेरी गर्दन में दर्द रहता है'
गर्दन के दर्द से राहत पाने के लिए एक भारतीय महिला ने जापान से 40 हजार रुपये का तकिया खरीदा है.
Instagram@soultravel_vipan

Viral Video: भारत से वन-वे टिकट लेकर जापान घूमने गई चार्टर्ड अकाउंटेंट विपंदीप कौर ने निहोनबाशी की 400 साल पुरानी दुकान से एक तकिया खरीदा है, जिसकी कीमत 40,000 रुपये है. सीए के मुताबिक, यह एक कस्टमाइज्ड तकिया है, जिसे उन्होंने निशिकावा से खरीदा है. इस तकिए को उनकी बॉडी के पोस्चर और स्लीपिंग हैबिट्स के हिसाब से डिजाइन किया गया है, ताकि वे अच्छी नींद ले सकें. शुक्रवार को जब यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की तो उसका वीडियो वायरल हो गया.

तकिया बनाने का प्रोसेस समझें

विपंदीप ने आगे कहा, 'इस तकिए को जापान के स्लीप एक्सपर्ट्स द्वारा बनाया जाता है. इसके लिए वो पहले कस्टर के गर्दन के पोस्चर का माप लेते हैं और फिर उसी के हिसाब से फैब्रिक डिसाइड करते हैं. इसके बाद कस्टर को अलग-अलग ऊंचाई वाले तकिए पर लेटाया जाता है, ताकि उनकी स्लीपिंग हैबिट्स का पता लगाया जा सके. साथ ही यह भी तय किया जा सके कि तकिए की हाइट कितनी रखनी है. 

इस पूरे प्रोसेस के बाद तकिए को बनाने का काम शुरू होता है. इसमें वे काले रंग के बिनचोतान चारकोल पाइप बीड्स डालते हैं, जो खराब बॉडी पोस्चर को ठीक करके और अच्छी नींद देने में कारगर होते हैं.

'मेरे लिए तो ये गुड इन्वेस्टमेंट है'

विपंदीप ने कहा, 'सच बताऊं तो मैंने लाइफ में कभी अपनी नींद पर इतना ध्यान नहीं दिया. पर जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं, मेरी नींद खराब हो रही है. मेरी गर्दन दिनभर लैपटॉप और मोबाइल चलाकर खराब हो गई है. लेकिन मुझे सोना बहुत पसंद है. इसीलिए मेरे लिए यह एक गुड इनवेस्टमेंट है. मुझे उम्मीद है कि इससे मेरी गर्दन के दर्द वाली समस्या ठीक हो जाएगी.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

सोशल मीडिया रिएक्शन्स देखें

सीए विपंदीप कौर ने यह वीडियो 4 नवंबर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे मात्र 4 घंटे में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो को देखकर कुछ लोग तकिए पर इन्वेस्टमेंट को अच्छा बता रहे हैं, जबकि कुछ अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'पैसा हो तो ऐसा.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, यह सच में इसके लायक है.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'घर आते ही फोन स्विच ऑफ करने की आदत डाल लेतीं तो पैसे बच जाते.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'इस तकिए को भी एक दिन ट्राई करके देख लेंगे.'

यह भी पढ़ें | रूस से एमबीबीएस करने गई भारतीय लड़की ने बताया महीने का खर्च, बोली- 'मैं फ्लैट में अकेले रहती हूं '

यह भी पढ़ें | Meta Glasses पहनकर PVR में फिल्म देखने से गार्ड ने रोका, शख्स बोला- पिक्चर रिकॉर्ड करनी होती तो फोन से कर लेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CA Vipandeep Kaur, Neck Pain, Viral Video, Japan Travel, Pillow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com