- कानपुर में युवक ने पिल्ले पर हंसिया चलाते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया.
- वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमियों ने DCP साउथ से शिकायत की और फिर कार्रवाई हुई.
- आरोपी पर BNS की धारा 325 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. गोविंद नगर इलाके में भूपेंद्र सिंह नाम के युवक ने एक दुधमुंहे पिल्ले पर हंसिया से वार करते हुए वीडियो बनाया और उसे 'डॉग बिरयानी' टाइटल के साथ सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होते ही पशु प्रेमियों में गुस्सा भड़क उठा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
क्या है पूरा मामला?
कमिश्नरेट कानपुर नगर के गोविन्द नगर इलाके में भूपेन्द्र सिंह नाम के एक कथित 'बहादुर' युवक ने अपनी मर्दानगी और क्रिएटिविटी दिखाने के लिए एक बेजुबान दुधमुंहे पिल्ले को चुना, उसे हंसिया से वार करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया.
इसके बाद, डीसीपी साउथ ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल मुकदमा दर्ज करने व सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. कंटेंट क्रिएटर भूपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी पर कौन सी धाराएं लगीं?
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गोविन्द नगर पुलिस ने भूपेन्द्र सिंह (25) के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(i) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
यह भी पढ़ें | कानपुर में नमक और गेरू से बन रही थी नकली DAP-पोटाश, किसानों को ठगने वाली फैक्ट्री पर छापा
यह भी पढ़ें | कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज, 12 बैंक ED के रडार पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं