विज्ञापन

कोडिंग छोड़ चटपटा अचार डालने बैठे IITian! IIT हॉस्टल का ये देसी वीडियो इंटरनेट पर काट रहा है गदर

IIT Viral Video: किताबों के बोझ और कोडिंग के बीच IIT खड़गपुर के छात्रों ने कुछ ऐसा देसी जुगाड़ भिड़ाया है कि, सोशल मीडिया पर 'अचार पार्टी' शुरू हो गई है. आंधी क्या आई, इन होनहारों ने तो हॉस्टल को ही दादी-नानी वाला घर बना दिया.

कोडिंग छोड़ चटपटा अचार डालने बैठे IITian! IIT हॉस्टल का ये देसी वीडियो इंटरनेट पर काट रहा है गदर
किताबों से ज्यादा चर्चा में है IIT हॉस्टल का ये 'अचार पार्टी' वीडियो, देसी टैलेंट देख पब्लिक हुई मुरीद

IIT Kharagpur Mango Pickle: हम सब यही सोचते हैं कि IIT वाले बस दिन-रात मोटी-मोटी किताबों में सिर खपाते होंगे, पर खड़गपुर के इन जांबाजों ने तो महफिल ही लूट ली. हुआ यूं कि कैंपस में जोर की आंधी आई और पेड़ों से कच्चे आमों की झड़ी लग गई. अब जहां दुनिया अफसोस मनाती, वहां इन इंजीनियर्स ने अपनी लैब छोड़कर हॉस्टल के आंगन में 'देसी अचार' का कारखाना खोल दिया.

ये भी पढ़ें:-VIDEO: शादियों का नया 'भौकाल', मेहमानों को मिली VIP सर्विस! प्रेस, हेयरकट और जूता पॉलिश तक हर चीज का काउंटर

हॉस्टल की धूप और आम का वो चटपटा अचार (IIT Hostel's Desi Mango Pickle Experiment)

अजय पटेल नाम के छात्र ने जब अपने दोस्त नारायण का 'अचार अवतार' दुनिया को दिखाया, तो लोग दंग रह गए. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अखबार बिछाकर आम सुखाए जा रहे हैं और राई-मेथी का वो पुराना 'जादू' बिखेरा जा रहा है. यकीन मानिए, सरसों के तेल की वो खुशबू और हल्दी-नमक का मेल देखकर आपको अपने गांव और बचपन के वो दिन याद आ जाएंगे जब हम आंधी आने के बाद आम बीनने भागते थे.

इंजीनियरिंग के साथ दादी-नानी वाला हुनर (IIT viral video)

सोशल मीडिया पर तो जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई कह रहा है कि 'IITians सच में कुछ भी कर सकते हैं', तो कोई मजे में लहसुन डालने की सलाह दे रहा है. इंस्टाग्राम पर 'ajay_patel_iitvlogs' से शेयर हुआ यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि पढ़ाई अपनी जगह है, लेकिन देसी स्वाद और हॉस्टल की मस्ती का कोई तोड़ नहीं. कहते हैं न कि टैलेंट किसी डिग्री का मोहताज नहीं होता. इन छात्रों ने साबित कर दिया कि पढ़ाई के दबाव में भी अगर दिल में थोड़ा 'देसीपन' हो, तो हॉस्टल लाइफ भी यादगार बन जाती है.

ये भी पढ़ें:-1980 की बाइक रसीद देख पकड़ लेंगे सिर, जितनी कीमत में आती थी 'राजदूत'..उतने में आ जाती 2 एकड़ जमीन!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur Mango Pickle, Viral Video Hostel Life, Ajay Patel IIT Vlogs, IIT Viral Video, IIT Hostel Boys, Mango Pickle Party, Raw Mango Pickle Video, Hostel Life Fun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com