विज्ञापन

VIDEO: शादियों का नया 'भौकाल', मेहमानों को मिली VIP सर्विस! प्रेस, हेयरकट और जूता पॉलिश तक हर चीज का काउंटर

Viral Wedding Video: शादी में पनीर के स्टॉल पर भीड़ तो आपने बहुत देखी होगी, पर क्या कभी ऐसी महफिल देखी है...जहां मेहमान दावत के साथ-साथ अपने जूते चमकाने और बाल सेट करवाने के लिए कतार में खड़े हों?

VIDEO: शादियों का नया 'भौकाल', मेहमानों को मिली VIP सर्विस! प्रेस, हेयरकट और जूता पॉलिश तक हर चीज का काउंटर
बारात में आए हो तो बाल भी कटवाते जाओ! शादी में खुला फ्री हेयर सैलून और प्रेस काउंटर, वीडियो वायरल

Unique Wedding Arrangement: भारत में शादियां सिर्फ दो दिलों का मेल नहीं होतीं, बल्कि समय के साथ-साथ अब ये धीरे-धीरे टशन और दिखावे का सबसे बड़ा अखाड़ा भी बनती जा रही हैं. पनीर की सब्जी और रसगुल्लों के स्टॉल तो अब पुराने हो गए, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी 'VIP शादी' का वीडियो गर्दा उड़ा रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, 'भाई...अगली बार मुझे भी यहीं बुलाना'. इस शादी में बारातियों को खुश करने के लिए खाने के साथ-साथ हुस्न को चार चांद लगाने वाले ऐसे इंतजाम किए गए हैं कि, मेहमानों की तो निकल पड़ी.

शादी है या सर्विस सेंटर? जूता पॉलिश और सैलून का जलवा (Wedding or Service Center? Shoe Polish and Salon Counter)

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक तरफ लोग प्लेटें दबा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ शौकीन लोग अपने जूतों की चमक वापस लाने के लिए 'शू पॉलिश' काउंटर पर जमे हैं. हद तो तब हो गई जब वहां कपड़ों पर 'प्रेस' यानी इस्त्री करने का भी इंतजाम दिखा.

ये भी पढ़ें:-छोले-कुलचे से लाखों की कमाई! ठेले वाले का 'बैंक बैलेंस' देख उड़ जाएंगे होश, नौकरी छोड़ ठेला लगाने की मची होड़

इतना ही नहीं, एक कोने में तो बकायदा हेयर ड्रेसर बैठा है, जो मेहमानों की जुल्फें संवार रहा है और दाढ़ी-मूंछ सेट कर रहा है. शायद मेजबान ने सोच लिया था कि जो मेहमान जल्दबाजी में बिना तैयार हुए आ गए हैं, उन्हें बिल्कुल 'चमकता हुआ' वापस भेजा जाए.

दूल्हा तैयार हो न हो, मेहमान टिप-टॉप रहने चाहिए (Internet Reacts to Unique Full Service Wedding)

इस 'फुल सर्विस वेडिंग' को देखकर इंटरनेट की जनता लोटपोट हो रही है. कोई कह रहा है कि अब पार्लर जाने का खर्चा बच जाएगा, तो किसी ने चुटकी लेते हुए लिख दिया, 'बस अब गाड़ी धुलवाने का काउंटर और लग जाए तो मामला सेट है'. खैर, कुछ भी कहिए, इस अनोखे आइडिया ने इंडियन वेडिंग्स के लेवल को एक पायदान और ऊपर पहुंचा दिया है.

ये भी पढ़ें:-साल में दो बार अचानक खुद ही फटकर रास्ता बना देता है ये समुद्र...फिर 60 मिनट बाद हो जाता है छूमंतर

कुल मिलाकर इस शादी ने साबित कर दिया कि अगर आपके पास जुगाड़ और बजट है, तो आप अपने मेहमानों को सिर्फ पेट भर खाना ही नहीं, बल्कि पूरा मेकओवर भी दे सकते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Wedding Video, Guest Service At Marriage, Shoe Polish In Wedding, Unique Wedding Ideas India, TRENDING
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com