Viral Post: भारत के मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयनका ने हाल ही में मिलावटखोरों पर की गई कार्रवाई के लिए आईएएस तुकाराम मंडे की जमकर तारीफ की थी. अब मुंडे ने इस तारीफ का जो जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया. आईएएस अधिकारी ने कहा कि ईमानदारी से जनता की सेवा करना कोई एक्सेप्शन नहीं, बल्कि एक नॉर्म होना चाहिए.
'सिविल सर्विस में ऐसे उदाहरण कम हैं'
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुंडे के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा, 'मैं पहली बार तुकाराम मुंडे से मिला, और वे निस्संदेह उस शाम के हीरो थे. हर कोई उनसे मिलना चाहता था. क्योंकि वे वही कर रहे हैं जिसकी उम्मीद नागरिकों को सरकारी अधिकारियों से होती है. वे खाने-पीने की चीजों में मिलावट करने वाले बड़े संस्थानों के खिलाफ कदम उठा रहे हैं. यह उल्लेखनीय बात है कि एक अधिकारी, जो बस ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना काम कर रहा है, वह लोगों का हीरो बन जाता है. लेकिन यह हमारे बड़े सिविल सर्विस सिस्टम की कितनी बुरी तस्वीर पेश करता है, जहां ऐसे उदाहरण इतने कम हैं?'
Public service is never about an individual. It is about a collective commitment to serve citizens with integrity, courage and conviction. There are countless civil servants across the country who are doing exemplary work, perhaps even better than I am, but whose efforts rarely receive the recognition they deserve. I am only a small part of a much larger team working towards this shared purpose. Whatever we achieve is always a collective effort. The trust and expectations of citizens are our greatest responsibility. An honest, accountable and citizen-centric public service should never be an exception. It must be the norm. #TukaramMundhe #inspiration #publicservice #Leadership
— Tukaram Mundhe (@Tukaram_IndIAS) October 30, 2026
'कई अफसर मुझसे भी बेहतर काम कर रहे'
गोयनका की तारीफ और सवाल पर रिएक्ट करते हुए तुकाराम मुंडे ने कहा, 'पब्लिक सर्विस कभी भी किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होती. यह ईमानदारी, साहस और दृढ़ विश्वास के साथ नागरिकों की सेवा करने का एक सामूहिक प्रयास है. देश भर में ऐसे अनगिनत अधिकारी हैं जो बेहतरीन काम कर रहे हैं, शायद मुझसे भी बेहतर. बस फर्क इतना है कि उनकी मेहनत को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार हैं. मैं इस साझा उद्देश्य के लिए काम कर रही एक बहुत बड़ी टीम का बस एक छोटा सा हिस्सा हूं. हम जो कुछ भी हासिल करते हैं, वह हमेशा एक सामूहिक प्रयास का परिणाम होता है. नागरिकों का भरोसा और उनकी उम्मीदें ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं. एक ईमानदार, जवाबदेह और जनता के हित में काम करने वाली सर्विस कभी भी कोई अपवाद नहीं होनी चाहिए, बल्कि एक नॉर्म होना चाहिए.'
यह भी पढ़ें | Apple के हाईएस्ट कॉन्फिगरेशन वाले MacBook Pro की कीमत 18 लाख रुपये, लोग बोले- 'क्रेटा बेचकर लैपटॉप ले लो'
यह भी पढ़ें | कार से बियर और स्नैक्स चुराते दिखे काले भालू, कपल रोक नहीं पाया अपनी हंसी; देखें वायरल वीडियो
यह भी पढ़ें | फ्रांस की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'इस यात्रा ने मुझे यूरोप की याद दिला दी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं