Viral Video: एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नए मैकबुक प्रो की शुरुआती कीमत 3,49,900 रुपये है. लेकिन अगर आप उसे हाईएस्ट कॉन्फिगरेशन पर खरीदते हैं, तो उसकी कीमत 17,97,800 रुपये तक पहुंच जाती है. यानी इसे EMI पर लेने पर आपको एक महीने के 1,61,747 रुपये तक देने पड़ सकते हैं. डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मोहसिन ने इस लैपटॉप की कीमत को हुंडई की क्रेटा कार से कंपेयर किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.
कैसे 6 गुना बढ़ जाती है कीमत?
मोहसिन ने कहा, 'एप्पल कंपनी साढ़े 3 लाख रुपये की कीमत में जो मैकबुक प्रो बेच रही है- उसका स्क्रीन साइज 14 इंच है. वो सिल्वर कलर का है. उसमें स्टैंडर्ड ग्लास लगा हुआ है. उसमें एम5 प्रो चीप का यूज किया गया है. उसकी प्रोसेसिंग पावर 15 कोर सीपीयू और 16 कोर जीपीयू है. यूनिफाइड मेमोरी 24 जीबी है. स्टोरेज 1 टीबी है. केवल 70 वाट का पावर एडाप्टर साथ में आता है. फाइनल कट प्रो का लाइसेंस साथ में नहीं आता. इसी वजह से कीमत कम रहती है. लेकिन अगर आप इस लैपटॉप को हाईएस्ट कॉन्फिगरेशन पर खरीदते हैं तो इसके दाम 6 गुना तक बढ़ जाते हैं.'

हाईएस्ट कॉन्फिगरेशन के बाद एप्पल की वेबसाइट पर लैपटॉप की ये कीमत दिख रही है.
Photo Credit: Apple.com
ज्यादा पैसे देकर क्या एक्स्ट्रा मिलेगा?
मोहसिन ने बताया, '60 हजार रुपये ज्यादा देकर आप लैपटॉप का स्क्रीन साइज 16 इंच करा सकते हैं. 18 हजार रुपये ज्यादा देकर आपको नैनो टेक्सचर ग्लास मिल जाएगा. 6,07,900 रुपये ज्यादा देकर आपको मोस्ट पावरफुल M5 Max Chip मिल जाएगी. 44,000 रुपये ज्यादा देकर आप प्रोसेसर और ग्राफिक रेंडरिंग स्पीड को बढ़ाकर 18 Core CPU, 20 Core GPU करवा सकते हैं. 2,40,000 रुपये ज्यादा देकर आप 24 GB यूनिफाइड मेमोरी को बढ़ाकर 128 GB करवा सकते हैं. 8,40,000 रुपये ज्यादा देकर आप स्टोरेज को 2 TB से बढ़ाकर 16 TB करवा सकते हैं. 29,900 रुपये ज्यादा देकर आपको फाइनल कट प्रो लाइसेंस के साथ प्री-इंस्टॉल मिलेगा. इस तरह आपके लैप्टॉप की टोटल कॉस्ट 17,97,800 रुपये तक पहुंच जाती है. इसमें 59,900 रुपये का एप्पल केयर प्लस और 19,900 रुपये का लॉजिक प्रो लाइसेंस शामिल नहीं है.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
हुंडई क्रेटा और एप्पल मैकबुक प्रो की कीमत में तुलना
दिल्ली-NCR और गाजियाबाद क्षेत्र में हुंडई क्रेटा की ऑन-रोड कीमत लगभग 12.68 लाख रुपये से लेकर 24.15 लाख रुपये तक है, जो इसके वेरिएंट, इंजन और ट्रांसमिशन पर निर्भर करता है. इसका मतलब यह है कि पूरी तरह से अपग्रेड किए गए मैकबुक प्रो की कीमत, जो लगभग 18.77 लाख रुपये है, हुंडई क्रेटा के कई वेरिएंट्स से भी ज्यादा है. हालांकि इन दोनों प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल अलग-अलग कामों के लिए होता है, लेकिन मोहसिन की यह मजेदार तुलना एप्पल के प्रीमियम लैपटॉप की उस भारी-भरकम कीमत को उजागर करती है, जो इसके सबसे महंगे अपग्रेड्स के साथ आती है.
यह भी पढ़ें | 'लंदन की लाली' ने बागपत के बावली गांव में चलाया ट्रैक्टर, बोलीं- मुझे वेस्ट यूपी की लाइफ से प्यार हो गया
यह भी पढ़ें | दुबई की रियल एस्टेट कंपनी ने कर्मचारी को गिफ्ट की 4 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी, महिला ने खुद को कहा थैंक्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं