विज्ञापन

फ्रांस की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'इस यात्रा ने मुझे यूरोप की याद दिला दी'

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर मैरी, फ्रांस के मशहूर लग्जरी फैशन हाउस Hermès की पूर्व कर्मचारी रही हैं. Hermès को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित लग्जरी ब्रांड्स में गिना जाता है.

फ्रांस की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'इस यात्रा ने मुझे यूरोप की याद दिला दी'
मैरी ने कोच्चि से वंदे भारत ट्रेन में सफर किया था.
Instagram@mariefeelsindia

Viral Video: भारत में रहने वाली फ्रांस की महिला ने पहली बार वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का अपना एक्सपीरियंस सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मात्र 22 सेकंड की इस क्लिप में मैरी को ट्रेन में खाना सर्व होने पर सरप्राइज होते और फिर उसकी तारीफ करते हुए देखा जा सकता है. मरिया ने कहा, 'इस सफर ने मुझे यूरोप की याद दिला दी. ट्रेन का खाना टेस्टी थी. सीटें कंर्फटेबल थी. मुझे ऐसा लगा कि जैसे में यूरोप की ट्रेन में सफर कर रही हूं.'

'कोच्चि से पकड़ी थी ट्रेन'

मैरी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शुक्रवार रात शेयर किया है. वे 3 दिन पहले फ्लाइट से केरलम पहुंची थीं और इस वक्त कोच्चि को एक्सप्लोर कर रही हैं. यहीं से उन्होंने पहली बार भारतीय ट्रेन में सफर किया था. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएकशन्स दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मुझे ट्रेन का खाना पसंद नहीं है, लेकिन बाकी सब ठीक है.' इसका जवाब देते हुए मरिया ने कहा, 'हाहा, मुझे लगता है कि ट्रेन का खाना ठीक है.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

केरलम में कहां-कहां घूमीं?

मैरी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, वे 28 अक्टूबर को केरलम पहुंचीं. सबसे पहले वो डेविड हॉल आर्ट गैलरी और कैफे में गईं, जहां उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक कराईं. इसके बाद वे कोचीन कल्चरल सेंटर की तरफ से आयोजित कथकली ट्रेडिशन का एक्सपीरियंस किया. वहां से वो समुद्र किनारे गईं. इसके बाद उन्होंने 90 मिनट की फुल बॉडी आयुर्वेदिक ऑइल मसाज ली, जिसका अनुभव शानदार रहा. यहां से वे कोच्चि फोर्ट घूमने गईं और फिर ट्रेन में सफर किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Vande Bharat Train, French Woman In India, India Travel, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com