Viral Video: चार काले भालुओं ने मिलकर एक कपल की कार की तलाशी ली. इस दौरान उन्हें एक स्नैक्स का पैकेट मिला, जिसे एक भालु ने उठाया, और फिर अपने दो साथियों के साथ जंगल की तरफ फरार हो गया. लेकिन एक भालु ने अपना सर्च जारी रखा. कुछ सेकंड बाद उसकी नजर 6 बीयर की बोलतों वाले पैक पर पड़ी, जिसे उसने अपनी तरफ खींचा. लेकिन कार से निकालते वक्त वो जमीन पर गिर गया, जिस वजह से सभी बोतलें टूट गईं.
कैमरे में रिकॉर्ड हुई हंसी
वो भालू तब भी नहीं रुका. उसने फिर से कार की तलाशी की और खाने का कुछ सामान ढूंढता रहा. जंगल से वापस एक भालु उसे लेने भी आया, लेकिन वो नहीं रुका. भालुओं की इस चोरी को कार के मालिक और उनकी पत्नी दूरे से देख रहे थे और इसका वीडियो बना रहे थे. वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि जैसे ही भालु स्नैक्स का पैकेट लेकर भागने लगा, तभी कपल की हंसी छूट गई. वे इस नजारे को देखकर जोर-जोर से हंसने लगे.
भगाने की कोशिश भी हुई फेल
लेकिन जब, भालुओं ने बीयर की बोतलें तोड़ दीं तो कार के मालिक ने आगे बढ़कर उन्हें वहां से भगाने की कोशिश की. इससे भालु दो कदम पीछे हटे, मगर अगले ही पल फिर अपने काम में जुट गए. अमेरिका के टेनेसी राज्य के गैटलिनबर्ग में हुई इस अनोखी चोरी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसे लोग खूब पंसद कर रहे हैं.
कार में क्या-क्या सामान रखा था?
वीडियो रिकॉर्ड करने वाली पाम कॉनली ने न्यूयॉक टाइम्स को बताया कि उन्हें कार में स्नैक्स, ग्रेनोला बार, बियर और क्रंच 'एन मंच' रखा हुआ था. हमें कार से सामान निकालने का मौका भी नहीं था कि तभी भालुओं ने आते ही खाने-पीने के सामान पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
A group of black bears raided a couple's car for snacks in Gatlinburg, Tennessee, tossing their bottles of beer onto the pavement despite the couple's attempts to scare them away. https://t.co/5ThTJHdU7p
— ABC News (@ABC) October 30, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स
एक यूजर ने लिखा- 'किसी वाहन को ऐसे ही छोड़ देना, जिससे उसमें भालू आ जाए, धारा 4, अनुच्छेद 9 के तहत एक अट्रैक्टिव न्यूसेंस माना जाता है. इसके अलावा, अगर सड़क पर कांच की बोतलें या कंटेनर फेंके जाते हैं, तो प्रति बोतल 150 डॉलर का जुर्माना तुरंत लगेगा, चाहे वह किसी भी प्रजाति ने क्यों न फेंका हो. भालुओं के पास शाम 6:00 बजे तक अपने गेस्ट पार्किंग पास जमा करने का समय है, वरना उनके वाहनों को टो कर लिया जाएगा.'
दूसरे यूजर ने लिखा, 'उस भालू ने कहा कि तुम बहुत ज्यादा पीते हो. अब तुम्हें इसकी जरूरत नहीं है.'
तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह पक्का AI है। सबको पता है कि भालुओं को बीयर पसंद होती है.'
चौथे यूजर ने लिखा, 'इंसानों को बस यह नहीं पता कि इस तरह की चीजें कैसे खानी हैं, इसलिए अब भालुओं को इसे खाना पड़ रहा है.'
यह भी पढ़ें | फ्रांस की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- 'इस यात्रा ने मुझे यूरोप की याद दिला दी'
यह भी पढ़ें | 'अपनी क्रेटा बेच दो, मैकबुक प्रो खरीद लो', एप्पल के लैपटॉप से SUV का प्राइस कंपेरिजन वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं