IAS Athar Amir Khan Second Marriage: आईएएस अतहर आमिर खान (IAS Athar Amir Khan) ने एक बार फिर यानि दूसरी बार विवाह के बंधन में बंध गए हैं. इस बार उन्होंने कश्मीर की रहने वाली डॉक्टर महरीन काजी (Dr. Mehreen Qazi) से निकाह रचाया है. बता दें कि अतहर आमिर और महरीन काजी की शादी की रश्में कुछ समय पहले से शुरू हो चुकी थीं और आखिरकार दोनों की शादी (IAS Athar amir khan and Dr. Mehreen Qazi wedding) हो गई.
श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर और यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति IAS अतहर आमिर खान (IAS Athar amir khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वे अपनी दूसरी शादी के चलते इंटरनेट पर छाए हुए हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर अपनी सगाई की जानकारी और तस्वीरें शेयर करने के बाद से ही वे बधाइयों से घिरे हुए हैं. अब उनकी शादी का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. हाल ही में सामने आए उनकी शादी के वीडियो को देखकर अतहर आमिर खान और महरीन काजी की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
आईएएस अतहर आमिर खान अपने दूसरे निकाह में गजब ढा रहे थे. अपने इस खास मौके पर उन्होंने और उनकी दुल्हनिया ने स्पेशल डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे, जिसमें वो दोनों देखते ही बन रहे थे. निकाह के समय अतहर आमिर खान क्रीम रंग की शेरवानी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग स्टॉल कैरी किया हुआ था. वहीं गले में हरे रंग की माला और सिर पर क्रीम कलर की पगड़ी भी बनी हुई थी. इसी तरह महरीन काजी हैली कढ़ाई वाली लहंगा-चोली पहनी हुई थीं. इसके साथ ही महरीन ने मैच करती हुई कुंदन की ज्वैलरी और गले में हैवी नेकलेस पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था.
बता दें कि इससे पहले IAS के एग्जाम में ऑल इंडिया नंबर-2 रैंक पर रहे आईएएस अतहर आमिर खान ने पहली शादी IAS नंबर-1 रैक होल्डर टीना डाबी (IAS Tina Dabi) के साथ रचाई थी, लेकिन बाद में दोनों आपसी सहमति से अलग भी हो गए. कुछ समय के बाद टीना डाबी ने राजस्थान के एक सीनियर आईएएस से शादी कर ली. अब इसी तरह एक बार फिर IAS अतहर आमिर खान ने दूसरा निकाह डॉ. मेहरीन काजी के साथ किया है, जो कि दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान और रिसर्च सेंटर दिल्ली में साइंटिफिक ऑफिसर हैं.
* ""हिमाचल की इस घाटी का है मंगल ग्रह जैसा नजारा! नॉर्वे के डिप्लोमैट ने शेयर की तस्वीर
* '11 बच्चों के 56 वर्षीय पिता ने की 5वीं शादी, बच्चों-पोतों को मिलाकर 62 लोगों का है परिवार
* "Anand Mahindra के इस टेस्ट से पता चल सकती है दिमाग की सही उम्र!
देखें वीडियो- करीना कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस के बीच आईं नज़र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं