Trending: हरियाणा के हिसार जिले के आर्य नगर गांव में लव मैरिज पर बैन लगा दिया गया है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि ऐसे जोड़ों को गांव में नहीं रहने दिया जाएगा. यह फैसला रविवार को हुई समाज की मीटिंग के बाद लिया गया है, जिसमें करीब 1000 लोग शामिल हुए थे. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में युवक-युवती के रिश्ते को भाई-बहन की नजर से देखा जाता है. लेकिन हाल ही में गांव में 4 लव मैरिज हुईं, जिसमें लड़का और लड़की दोनों एक ही गांव के थे. ऐसे प्रेम विवाहो से सामाजिक ताने बाने को ठेस पहुंचती है. आगे ऐसे दोबारा ना हो इसीलिए हमने ये निर्णय लिया है. जल्द ही इस फैसले के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कमेटी बनाकर विशेष अभियान चलाया जाएगा.
मंत्री के ससुराल वालों का गांव
आर्यनगर, PWD मंत्री रणबीर गंगवा के ससुराल वालों का गांव है. बीजेपी नेता और स्थानीय निवासी हनुमान वर्मा ने कहा कि कुलवंत सोखला की अध्यता में पंचायत का आयोजन किया था, जिसमें गांव के ही युवक-युवती के प्रेम विवाह का मामला सामने आया था. इस शादी से लड़की के परिजन नाराज थे, जिसके बाद यह पंचायत बुलाई गई थी. इसी दौरान तय किया गया कि गांव के युवक-युवती आपस में शादी नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ पंचायत का आदेश नहीं था, बल्कि लोगों ने मिलकर गांव में लव मैरिज को डिस्करेज करने का फैसला किया, क्योंकि वे गांव की हर बेटी को अपनी बेटी मानते हैं. उन्होंने सामाजिक बहिष्कार के किसी भी प्रस्ताव से भी इनकार किया.'
सजा परिवार को मिले या अकेले को? होगा सर्वे
ग्रामीणों का कहना था कि अगर कोई जोड़ा पंचायत के फैसले के खिलाफ जाकर अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करता है तो इसके लिए उसके परिवार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए. टीओआई अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुद्दे पर काम करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी और यह पता लगाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा कि क्या लोग इस फैसले का समर्थन करते हैं.
यह खबर भी पढ़ें:- गांव छोड़कर दार्जिलिंग में बसने वाले शख्स ने बताया पहाड़ों में रहने का खर्च, कहा- 'मैं 1BHK में रहता हूं'
यह खबर भी पढ़ें:- भारत घूमने आई महिला ने ट्रेन में किया योगा, इंटरनेट पर वीडियो देख लोग बोले- 'ये भारतीय रेलवे का अपमान'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं