महंगाई के इस दौर में सिर्फ नौकरी के पीछे भागने से बेहतर है कि खुद का कोई छोटा-मोटा कारोबार शुरू कर लिया जाए. आप गांव में रहते हों या शहर में साफ पानी का कारोबार एक ऐसा काम है जिसकी डिमांड किसी एक सीजन में नहीं बल्कि सालभर यानी हर जगह और पूरे 12 महीने बनी रहती है.हालांकि, अगर आप गांव, देहात या किसी छोटे कस्बे में रहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेस्ट बिजनेस आइडिया इसलिए है, क्योंकि शहरों के मुकाबले गांवों में कंपटीशन कम है और डिमांड की भी कोई कमी नहीं है.
ऐसे में एक बार RO वाटर प्लांट सेटअप तैयार हो गया, तो कमाई साल भर बिना रुके होती रहेगी.
क्यों बढ़ रही है RO वाटर की डिमांड?
गांवों और छोटे कस्बों के पानी में आजकल टीडीएस (TDS) और हैवी मेटल्स की मात्रा काफी बढ़ गई है. लोग बीमारियों से बचने के लिए अब केवल RO वाले साफ पानी को ही तरजीह दे रहे हैं. घर का रोजाना का इस्तेमाल हो, शादी-ब्याह, मुंडन, बर्थडे पार्टी जैसे आयोजन हों या फिर आसपास के स्कूल, कॉलेज और दुकानें हर जगह पानी के जार की मांग बनी रहती है. यानी कस्टमर ढूंढने के लिए आपको ज्यादा सोचने या कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर-घर साफ पानी की डिमांड है .
कितने पैसों से होगी शुरुआत और क्या-क्या सामान चाहिए?
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए बहुत बड़े प्लांट की जरूरत नहीं होती. इसके लिए 200 से 300 स्क्वायर फीट का एक छोटा सा कमरा या शेड भी काफी है.यहां 1000 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला कमर्शियल RO प्लांट 1.5 लाख से 2 लाख के बीच आसानी से लग जाएगा.
इसके अलावा आपको 20 लीटर वाले करीब 100 से 200 जार खरीदने होंगे. वॉटर सप्लाई के लिए आप कोई पुराना सेकेंड हैंड ई-रिक्शा या थ्री-व्हीलर इस्तेमाल कर सकते हैं.
कितना होगी कमाई?
अब बात करते हैं जेब में आने वाले पैसे की. 20 लीटर के एक जार को फिल्टर करने, भरने और तैयार करने में मुश्किल से 3 से 5 रुपये का खर्च आता है.बाजार या गांवों में यही एक जार आसानी से 25 से 40 रुपये में सप्लाई होता है. अगर आप रोजाना सिर्फ 100 जार भी सप्लाई कर लेते हैं, तो हर दिन 3,000 रुपये की सेल हो ही जाएगा.
इसमें बिजली, गाड़ी का फ्यूल और लेबर का सारा खर्च निकालने के बाद भी आप रोजाना 1,500 से 2,000 रुपये कमा सकते हैं. इस हिसाब से महीने भर में ₹45,000 से ₹60,000 तक कमाई हो सकती है.
इस तरह से बढ़ेगा आपका बिजनेस
अगर आप इससे ज्यादा कमाई करना चाहते हैं और इस बिजनेस को बड़ा करना चाहते हैं तो कस्टमर का भरोसा जीतना होगा. इसके लिए पानी की क्वालिटी और साफ-सफाई से कभी समझौता न करें. इसके अलावा डिलीवरी सर्विस फास्ट रखना होगा ताकि कस्टमर को जरूरत से समय आप तुरंत पानी पहुंचा सके.बिजनेस बढ़ाने के लिए लोकल दुकानों, मैरिज हॉलों और प्राइवेट ऑफिस में जाकर बल्क बुकिंग ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bank Holiday Today: आज 12 सितंबर को बैंक खुला है या बंद? जानिए अगले हफ्ते कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
Village Business Ideas: गांव में शुरू करें ये 3 बिजनेस, हर महीने होगी ₹60,000 तक की बंपर कमाई! सरकार भी देगी सब्सिडी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं