Viral Video: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर जो सेरेनिटी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वे भारतीय स्लीपर ट्रेन के 3rd एसी कोच में योगा करती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर कुछ लोगों को उनका यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है, जबकि बहुत लोग ऐसे हैं जो ट्रेन में एक्सरसाइज करने को गलत मान रहे हैं और इसे इंडियन रेलवे के अपमान से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ट्रेन के अंदर इस तरह योगा करने या खेल-कूद करने वाले लोगों को भारत में पसंद नहीं किया जाता है, क्योंकि इससे अक्सर लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं दूसरे यूजर जब महिला की तारीफ की तो लोगों ने उसे टोकते हुए कहा कि योगा करके महिला ने इंडियन रेलवे का अपमान किया है. हालांकि एक शख्स ऐसा भी था जिसने महिला से तेज धार वाले स्टील के स्केल से सावधान रहने की बात कही.
विदेशी महिला ने दी सफाई
इन कमेंट्स पर रिएक्ट करते हुए जो ने साफ कहा कि उन्होंने ट्रेन में योगा करने से पहले आसपास बैठे लोगों से परमिशन ली थी. उसके बाद ही उन्होंने ये वीडियो बनाया. इस दौरान सीट के हुक से उन्हें कुछ परेशानी भी हुई, जिसका वो अगली बार ध्यान जरूर रखेंगी.
'इंडिया आकर शुक्रगुजार महसूस हुआ'
महिला ने आगे कहा, 'ट्रेन में सफर करके मुझे बहुत अच्छा लगा. मैं पूरे कोच में घूमी. लोग बहुत प्यारे थे. वे मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते थे. मैं इस देश में आकर बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं.'
यहां देखें पूरा वीडियो:-
कौन हैं जो सेरेनिटी?
जो सेरेनिटी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे एक योगा टीचर हैं, जो पिछले करीब 1 महीने से भारत घूम रही हैं. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत हिमाचल के गांवों को एक्सप्लोर करने की थी. इसके बाद वे आगरा में ताजमहल देखने गईं और फिर वहां से राजस्थान चली गईं. अपनी पार्टनर के साथ उन्होंने वहां रेगिस्तान देखा और कई फेमस जगहों की सैर की. अब वो ट्रेन में अपने सफर की आगे बढ़ चुकी हैं.
गाय का गाल चूमते हुए वीडियो वायरलइससे पहले जो ने गाय के गाल को चूमते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. इस वीडियो के कैप्शन में उनहोंने लिखा, 'गाय को मां जैसा दर्जा दिया जाता है और वे सच में बहुत प्यारी और मनमोहक होती हैं.'

राजस्थान के जैसलमेर शहर में गाय को देखकर उसका गाल चूमती हुई विदेशी महिला.
Photo Credit: Instagram@zoe.chasing
यह खबर भी पढ़ें:- कनाडा में डेलॉइट की नौकरी छोड़कर वापस इंडिया आ रही महिला, बोलीं- 'मैं बाद में सॉरी फील नहीं करना चाहती'
यह खबर भी पढ़ें:- 30 हजार कमाने वाले Gen Z की Thar देख Boss होंडा सिटी ले आया, अगले दिन युवक रेंज रोवर में बैठकर आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं