विज्ञापन

'ट्रेन में अरेस्ट हो गया हूं, 18 हजार डाल दो'; नए रसोइए ने मालिक को दिया झटका, वीडियो कॉल पर नया स्कैम वायरल

घर पर नया कुक रखने वालों को निशाना बनाने वाले एक नए ऑनलाइन ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. इस खेल में ठग ने गैस सिलेंडर के साथ खुद को पुलिस हिरासत में दिखाकर 18 हजार की मांग की.

'ट्रेन में अरेस्ट हो गया हूं, 18 हजार डाल दो'; नए रसोइए ने मालिक को दिया झटका, वीडियो कॉल पर नया स्कैम वायरल
बेनकाब हुआ नौकरी के नाम पर ठगने वाला नया गिरोह.
Google Images

Viral Post: घर के लिए नया कुक ढूंढ रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट ने नौकरी देने वालों को ठगने वाले एक नए गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस खेल में कुक बनकर आए एक ठग ने खुद को ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जाने के आरोप में पुलिस हिरासत में दिखाया. उसने मालिक से बचने के लिए तुरंत 18,000 रुपये भेजने की मांग की और न देने पर 3 साल की जेल का डर दिखाया. ऐन वक्त पर मालिक के बेटे ने सूझबूझ दिखाई और इस ऑनलाइन फ्रॉड को नाकाम कर दिया.

पूरा मामला क्या है?

यह मामला तब शुरू हुआ जब तमिलनाडु के रहने वाले और डोसा शॉप चलाने वाले एक बुजुर्ग ने बिहार से एक कुक को काम पर रखने की बात पक्की की. उन्होंने उसके आने-जाने के लिए ट्रेन टिकट के पैसे भी भेज दिए. सफर के दौरान उस कथित कुक ने फोन किया और घबराते हुए कहा कि पुलिस ने उसे ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जाने के आरोप में पकड़ लिया है. उसने बुजुर्ग को डराया कि अगर तुरंत 18 हजार रुपए नहीं भेजे, तो उसे तीन साल के लिए जेल जाना पड़ेगा. 

वीडियो कॉल करके पूरा नाटक दिखाया

ठगी को असली दिखाने के लिए उसने वीडियो कॉल भी की, जिसमें वह एक गैस सिलेंडर, पुलिसकर्मी और भीड़ के साथ नजर आ रहा था. घबराए बुजुर्ग पैसे भेजने ही वाले थे कि तभी उनके टेक-प्रोफेशनल बेटे आनंद मुरुगन ने दखल दिया. आनंद ने तुरंत भांप लिया कि दाल में कुछ काला है और अपने पिता को पैसे भेजने से रोक दिया. जांच करने पर पता चला कि जो शख्स खुद को बिहार का बता रहा था, वह फर्राटेदार तमिल बोल रहा था और असम के गुवाहाटी का दावा कर रहा था. असल में वह उस वक्त कोलकाता में था और उसका बिहार से कोई लेना-देना ही नहीं था.

यह भी पढ़ें | WhatsApp पर 'NO' लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! पुलिस की नए स्कैम को लेकर चेतावनी

वायरल पोस्ट पर लोगों ने सुनाई आपबीती

आनंद ने जब यह आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की, तो लोगों ने अपनी-अपनी कहानियां बतानी शुरू कर दीं. एक यूजर ने बताया कि उन्होंने कुक के टिकट के लिए 2,000 रुपये दिए. फिर उसने फोन खराब होने का बहाना बनाकर 6,000 रुपये और मांगे और पैसे न देने पर आने से मना कर दिया. लोकल ऐप्स के जरिए काम पर रखे जाने वाले कई लोग ऐसे ही झांसा देते हैं. एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनके गाड़ी चलाने वाले ने टिकट के लिए 2,500 रुपये लिए और पैसे मिलते ही अपना फोन बंद कर लिया. सफर के दौरान की झूठी तस्वीरें भेजना, टिकट के नाम पर एडवांस मांगना और फिर गायब हो जाना अब इस गैंग का नया हथकंडा बन चुका है.

यह भी पढ़ें | सिर्फ रोटी बनाकर हर महीने साढ़े 7 लाख की कमाई, फैजान रहमान बोला- सुबह 3 बजे उठता हूं

यह भी पढ़ें | पहली बार वंदे भारत की एग्जीक्यूटिव क्लास में बैठा नीदरलैंड का यूट्यूबर, बोला- 'इस फीचर ने तो दिल जीत लिया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Online Fraud, Train Scam India, Digital Arrest, Cyber Crime Alert, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com