विज्ञापन

आपने पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की... पुणे में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से ठग लिए 5 लाख रुपये

डिजिटल अरेस्ट करने वाले आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को पहले डराया और बाद में केस रफा-दफा करने के नाम पर उनके खाते से 5 लाख रुपये निकलवा लिए. मामले की जानकारी मिलने के बाद अब पुणे पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

आपने पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की... पुणे में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग महिला से ठग लिए 5 लाख रुपये
पुणे:

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आय है. यहां एक 66 वर्षीय महिला को साइबर ठगों ने पहले डिजिटल अरेस्ट किया और बाद में उनके खाते से 5 लाख रुपये निकाल लिए. घटना पुणे के औंध इलाके की है. महिला ने अब इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बुजुर्ग पर पाकिस्तानी आतंकियों की मदद करने और इसके लिए 500 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर उनके बैंक खाते में पांच लाख रुपए जमा कराए गए. 

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता जयदेव सिताराम भालशंकर (66) को 31 अक्टूबर को आरोपियों ने फोन कर खुद को मुंबई एटीएस का पुलिस इंस्पेक्टर बताया. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने पाकिस्तानी आतंकियों की मदद की है और इसके लिए 500 करोड़ रुपए लिए हैं. इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने का दावा भी किया गया. इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप वीडियो कॉल किया और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पूछताछ शुरू की.

उन्हें धमकाया गया कि जांच और पूछताछ के बारे में किसी को कुछ न बताएं. आरोपियों ने उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल की और बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पांच लाख रुपए जमा कराने के लिए मजबूर किया. ठगी का एहसास होने के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में चतुःशृंगी पुलिस स्टेशन में 20 नवंबर को मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: फर्जी हेल्थ कैंप लगाकर बनवाते e-SIM, दिल्ली पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, 3 हजार से ज्यादा सिम से 2.64 करोड़ की साइबर ठगी का शक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digital Arrest, Pune Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com