विज्ञापन

सावधान! इस देश में 'क्रॉक्स' पहने तो खैर नहीं और ईमेल किया तो हो जाएगी जेल!

सोचिए एक ऐसा देश जहां 'क्रॉक्स' पहनना कानूनी जुर्म है और ईमेल करना सख्त मना. कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एक शख्स ने अपना अलग ही 'स्वर्ग' बसा लिया है, जहां कायदे कम और मजे ज्यादा हैं.

सावधान! इस देश में 'क्रॉक्स' पहने तो खैर नहीं और ईमेल किया तो हो जाएगी जेल!
मिलिए उस सुल्तान से जिसने अमेरिका के अंदर ही बना डाला अपना अलग देश, नियम जानकर सिर घूम जाएगा!
slowjamastan

Where is Slowjamastan: दुनिया की किच-किच और ऑफिस के 'रिप्लाई ऑल' वाले ई-मेल्स से तंग आ चुके हैं? तो जनाब, आपके लिए कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में एक नया देश 'स्लोजामास्तान' तैयार है. यहां के कायदे-कानून इतने अतरंगी हैं कि सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

क्या आपने सुना है 'स्लोजामास्तान' का नाम? (Ban on Crocs)

अक्सर लोग अपना घर बदलते हैं, लेकिन रैंडी विलियम्स नाम के एक शख्स ने तो अपना अलग देश ही बना डाला. अमेरिका के कैलिफोर्निया में 11 एकड़ के रेगिस्तानी टुकड़े पर बसा है 'द रिपब्लिक ऑफ 'स्लोजामास्तान'. यहां रैंडी कोई आम आदमी नहीं, बल्कि 'सुल्तान' कहलाते हैं. मजे की बात ये है कि इस नन्हे से देश के अपने झंडे, अपने सिक्के और बाकायदा पासपोर्ट भी हैं.

ये भी पढ़ें:-आखिर कोरिया में कचरे की थैलियां जमा करने के लिए क्यों मच रही है मारामारी, चौंका देगी वजह

जहां सुल्तान की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता! (Sultan Randy Williams)

इस मुल्क में कदम रखते ही दुनिया के सारे बोरियत भरे नियम धरे के धरे रह जाते हैं. सुल्तान का हुक्म है कि यहां कोई भी 'क्रॉक्स' (Crocs) सैंडल नहीं पहन सकता. अगर आपने ऑफिस वाला 'रिप्लाई ऑल' ई-मेल किया, तो समझो आपकी शामत आ गई. यहां की आबो-हवा में सिर्फ सुकून और मजाक घुला हुआ है, ताकि लोग दुनिया की सियासी टेंशन को भूल सकें.

पासपोर्ट भी है और अपना सिक्का भी (Passports, Currency and Borders of Slowjamastan)

सुल्तान रैंडी विलियम्स, जो असल जिंदगी में एक रेडियो होस्ट हैं, बताते हैं कि शुरू में यह सब एक मजाक था, लेकिन धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने पुलिस की गाड़ियां और इमिग्रेशन बूथ तक बनवा लिए. आज दुनिया भर से करीब 25,000 लोग यहां की नागरिकता ले चुके हैं. अगर आप भी अपने लिंक्डइन प्रोफाइल को वजनदार बनाना चाहते हैं, तो एक छोटी सी फीस देकर यहां के 'सांसद' (MP) बन सकते हैं.

दुनिया की टेंशन से दूर एक छोटा सा कोना (Unique Laws Country)

स्लोजामास्तान बनाने के पीछे का मकसद बड़ा नेक है. सुल्तान का कहना है कि आज फेसबुक खोलते ही लोग राजनीति पर आपस में लड़ने लगते हैं. ऐसे में स्लोजामास्तान एक ऐसी जगह है जहां लोग सिर्फ हंसने-मुस्कुराने आते हैं. यहां अगर आप टैकोज (Tacos) लेकर घर जा रहे हैं, तो तेज गाड़ी चलाना भी अलाउड है. 2027 में तो यहां दुनिया भर के छोटे-छोटे 'स्वघोषित' देशों का बड़ा सम्मेलन भी होने वाला है. 

ये भी पढ़ें:-इजराइल की खुदाई में निकली 2100 साल पुरानी गोली, दुश्मनों के लिए खुदा है खौफनाक ताना!

बेशक दुनिया की नजरों में इसे असली देश की मान्यता न मिले, लेकिन स्लोजामास्तान ने यह साबित कर दिया है कि कभी-कभी जिंदगी को बहुत संजीदगी से लेने के बजाय थोड़ा 'चिल' करना भी जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coachella Valley, Sultan Of Slowjamastan, Slowjamastan, What Is Slowjamastan, Where Is Slowjamastan, Places To Travel, Slowjamastan Micronation, Sultan Randy Williams, Unique Laws Country
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com