विज्ञापन

नीले, गुलाबी और सफेद रंगों से सजे भारत के ये 5 खूबसूरत शहर, फोटो लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, जानें कैसे पहुंचें

Colorful Cities In India: जोधपुर से खोनामा तक नीले, गुलाबी, सफेद रंगों में रंगे भारत के 5 खूबसूरत शहर. हर जगह फोटोग्राफर्स की पहली पसंद है. यहां है लोकेशन, कैसे पहुंचें की पूरी जानकारी.

नीले, गुलाबी और सफेद रंगों से सजे भारत के ये 5 खूबसूरत शहर, फोटो लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, जानें कैसे पहुंचें
भारत के ये रंगीन शहर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं.

Offbeat Destinations India: भारत सिर्फ संस्कृति और स्वादिष्ट खाने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रंग-बिरंगे शहरों और गांवों के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है. कहीं पूरे शहर को नीले रंग में रंग दिया गया है तो कहीं गुलाबी दीवारें हर गली को खास बना देती हैं. कुछ जगहों पर सफेद और पीले रंग की पुरानी फ्रेंच स्टाइल इमारतें ऐसी दिखती हैं मानो किसी विदेशी फिल्म का हिस्सा हों. यही वजह है कि आजकल ट्रैवलर्स और फोटो लवर्स इन रंगीन जगहों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.

अगर आप भी इंस्टाग्राम के लिए शानदार तस्वीरें लेना चाहते हैं या किसी शांत और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत के ये रंगीन गांव और शहर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं. यहां की गलियां, घर, पहाड़ और संस्कृति हर फोटो को खास बना देते हैं. आइए जानते हैं भारत की उन 5 खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां रंगों की दुनिया आपका इंतजार कर रही है.

भारत के 5 रंग बिरंगे गांव | 5 Colorful Villages of India

1. जोधपुर - भारत का मशहूर नीला शहर

राजस्थान का जोधपुर अपने नीले रंग से रंगे घरों के कारण दुनियाभर में जाना जाता है. मेहरानगढ़ किले के आसपास की गलियों में दूर-दूर तक नीले मकान दिखाई देते हैं. धूप में चमकती ये नीली दीवारें बेहद आकर्षक लगती हैं. यहां की संकरी गलियां और राजस्थानी वास्तुकला फोटोग्राफी के लिए शानदार बैकग्राउंड बनाती हैं.

ये भी पढ़ें: AC-कूलर भी फेल हैं इस देसी जुगाड़ के आगे, बिना बिजली के घर रहेगा एकदम कूल-कूल!

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे पहुंचें:

जोधपुर का अपना एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन है. दिल्ली, जयपुर और मुंबई से यहां आसानी से ट्रेन और फ्लाइट मिल जाती हैं.

2. जयपुर - गुलाबी रंग में रंगा शाही शहर

जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है. यहां की पुरानी इमारतें और बाजार गुलाबी रंग में रंगे हुए हैं, जो इसे बेहद रॉयल लुक देते हैं. हवा महल, सिटी पैलेस और पुराने बाजारों की खूबसूरती कैमरे में कैद करने लायक होती है. शाम के समय यहां की रोशनी तस्वीरों को और भी शानदार बना देती है.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में पसीने की बदबू से हैं परेशान? शहनाज हुसैन के इन देसी उपायों से दिनभर रहेंगे फ्रेश

कैसे पहुंचें:

जयपुर देश के बड़े शहरों से सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. पांडिचेरी - सफेद और पीली गलियों वाला फ्रेंच टाउन

पॉन्डिचेरी की फ्रेंच कॉलोनी सफेद और हल्के पीले रंग की खूबसूरत इमारतों के लिए प्रसिद्ध है. यहां की शांत सड़कें, कैफे और समुद्र किनारे का नजारा लोगों को यूरोप जैसा एहसास कराता है. हर गली में फोटो क्लिक करने का मन करता है.

कैसे पहुंचें:

चेन्नई से पॉन्डिचेरी लगभग 3 से 4 घंटे की दूरी पर है. बस, टैक्सी और ट्रेन से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. गोकर्ण - नीले-सफेद रंगों वाला शांत समुद्री गांव

कर्नाटक का गोकर्ण अपने शांत बीच और नीले-सफेद रंगों वाले कैफे व घरों के लिए मशहूर हो रहा है. गोवा जैसी भीड़ यहां नहीं मिलती, इसलिए यह जगह शांति पसंद लोगों और ट्रैवल फोटोग्राफर्स को खूब पसंद आती है. समुद्र किनारे सूर्यास्त के समय यहां की तस्वीरें बेहद खूबसूरत आती हैं.

कैसे पहुंचें:

निकटतम रेलवे स्टेशन गोकर्ण रोड है. गोवा और बेंगलुरु से यहां बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती है.

5. खोनामा - हरियाली और सफेद घरों वाला खूबसूरत गांव

नागालैंड का खोनोमा गांव ग्रीन विलेज के नाम से प्रसिद्ध है. यहां के सफेद रंग के पारंपरिक घर और चारों तरफ फैली हरियाली इसे बेहद खास बनाती है. यह गांव प्रकृति प्रेमियों और संस्कृति को करीब से देखने वालों के लिए स्वर्ग जैसा है. यहां की साफ-सुथरी गलियां और पहाड़ी नजारे तस्वीरों को अलग ही खूबसूरती देते हैं.

कैसे पहुंचें:

सबसे नजदीकी शहर कोहिमा है. वहां से टैक्सी के जरिए आसानी से खोनोमा पहुंचा जा सकता है. 

भारत के ये रंगीन गांव और शहर सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि यादों और खूबसूरत तस्वीरों का खजाना हैं. अगर आप अगली ट्रिप में कुछ अलग और शानदार देखना चाहते हैं, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Colorful Villages India, Blue City Jodhpur, Pink City Jaipur, Pondicherry French Colony, Gokarna Beach Village, Khonoma Green Village, India Photography Spots, Instagrammable Places India, How To Reach Jodhpur, Jaipur Travel Guide, Best Places Photography India, Hidden Gems India, Offbeat Destinations India, Travel Routes India, Colorful Towns India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com