विज्ञापन

इजराइल की खुदाई में निकली 2100 साल पुरानी गोली, दुश्मनों के लिए खुदा है खौफनाक ताना!

रेत और वक्त की परतों के नीचे दबा इतिहास जब अंगड़ाई लेता है, तो कुछ ऐसे राज उगल देता है जिन्हें सुनकर रूह कांप जाए और हंसी भी छूट जाए. इजराइल की सरजमीं पर पुरातत्वविदों को एक ऐसी 'बोलती' गोली मिली है, जिसने 2100 साल पहले मौत के सन्नाटे में दुश्मनों को एक ऐसा खौफनाक ताना मारा था, जिसे सुनकर आज के माहिर भी सन्न हैं.

इजराइल की खुदाई में निकली 2100 साल पुरानी गोली, दुश्मनों के लिए खुदा है खौफनाक ताना!
मौत के साथ मजाक! इतिहास की पहली ऐसी गोली जिस पर खुदा है दुश्मन के लिए तीखा ताना
Pexels

Ancient 2100 year old bullet Israel: जरा सोचिए, जंग का मैदान हो और दुश्मन आप पर गोली दागे, लेकिन उस गोली पर आपको चिढ़ाने वाला कोई मैसेज लिखा हो. इजराइल में पुरातत्वविदों के हाथ एक ऐसी ही गोली लगी है, जो दो हजार साल से मिट्टी में दफन थी. ये कोई मामूली गोला नहीं, बल्कि दुश्मनों की रूह कंपाने वाला एक प्राचीन 'ट्वीट' है. आखिर क्या लिखा है इस नन्हीं सी जानलेवा गोली पर? आइए इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

इजराइल के हिप्पोस (सुसिता) शहर में जमीन के भीतर से इतिहास का एक ऐसा पन्ना निकला है, जिसने वैज्ञानिकों के भी होश उड़ा दिए हैं. यहां खुदाई के दौरान करीब 2,100 साल पुरानी शीशे (Lead) की एक ऐसी गोली मिली है, जो सिर्फ जान लेने के लिए नहीं, बल्कि बेइज्जती करने के लिए बनाई गई थी. हेलेनिस्टिक काल की इस अंडाकार गोली पर ग्रीक भाषा में एक शब्द खुदा है, जो सीधा दिल पर चोट करता है.

ये भी पढ़ें:-रिकॉर्ड तोड़ डाउनलोड, 'Fizz' बना सऊदी अरब का नया डिजिटल अड्डा

'सबक सीखो' दुश्मन के नाम एक कड़वा पैगाम (Learn Your Lesson: A Bitter Message for the Enemy)

मीडिया रिपोर्ट के रिपोर्ट, हाइफा यूनिवर्सिटी के माहिरों को मिली इस गोली पर 'सीखो' (Learn) शब्द अंकित है. ये महज एक लफ्ज नहीं, बल्कि उस दौर के रक्षकों की तरफ से हमलावरों को दिया गया एक खुला चैलेंज था. मानों वो गोली दागते वक्त कह रहे हों, 'अब सबक सीखो.' पुरातत्वविद माइकल आइजेनबर्ग का मानना है कि दुनिया में ऐसी पहली बार कोई चीज मिली है जिस पर इस तरह का व्यंग्य या ताना लिखा गया हो. यह उस वक्त के मनोवैज्ञानिक युद्ध (Psychological Warfare) का एक नायाब नमूना है.

छोटा सा पैकेट, बड़ा धमाका: मौत का प्राचीन सामान (Ancient Weaponry and Sarcasm)

करीब 38 ग्राम की ये गोली भले ही दिखने में छोटी लगे, लेकिन उस जमाने में इसे पत्थर के सांचों में ढालकर बड़ी आसानी से तैयार किया जाता था. ये गोलियां इतनी घातक होती थीं कि पलक झपकते ही खेल खत्म कर दें. दिलचस्प बात ये है कि उस दौर में गोलियों पर 'पकड़ो.' या 'त्रिशूल' जैसे निशान भी बनाए जाते थे ताकि दुश्मन मरते वक्त भी खौफ और जिल्लत महसूस करे. हिप्पोस शहर अपनी दीवारों से इन तीखे संदेशों को दागकर दुश्मनों को धूल चटाता था. इतिहास सिर्फ राजा-महाराजाओं की कहानियों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये नन्हीं सी गोली बताती है कि मजाक और ताने मारने की फितरत इंसानों में सदियों पुरानी है. ये खोज उस प्राचीन दौर के युद्ध और वहां के लोगों के मिजाज से रूबरू कराती है.

ये भी पढ़ें:-मेन्यू कार्ड का सबसे अतरंगी आइटम! जब प्लेट में सजकर आए गुलाबी होंठ, देखें वायरल वीडियो

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com