विज्ञापन

फोन भूल जाइए, सुकून ढूंढिए, डिजिटल डिटॉक्स के लिए भारत की 5 बेस्ट जगहें, जहां मिलेगी असली शांति

Digital Detox Places India: भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां नेटवर्क मुश्किल से मिलता है और प्रकृति आपको खुद से जोड़ देती है. अगर आप भी फोन से ब्रेक लेकर सुकून तलाशना चाहते हैं, तो ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं.

फोन भूल जाइए, सुकून ढूंढिए, डिजिटल डिटॉक्स के लिए भारत की 5 बेस्ट जगहें, जहां मिलेगी असली शांति
Digital Detox Places India: फोन से ब्रेक लेकर सुकून तलाशना चाहते हैं, तो ये 5 जगहें आपके लिए हैं.

Peaceful Places India Travel: आज की जिंदगी मोबाइल, सोशल मीडिया और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन के बीच उलझकर रह गई है. सुबह आंख खुलते ही लोग फोन चेक करते हैं और रात को सोने से पहले तक स्क्रीन से चिपके रहते हैं. इसका असर सिर्फ मानसिक शांति पर नहीं, बल्कि नींद, रिश्तों और सेहत पर भी पड़ रहा है. यही वजह है कि अब डिजिटल डिटॉक्स तेजी से ट्रेंड बन रहा है. डिजिटल डिटॉक्स का मतलब है कुछ समय के लिए मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर खुद को मानसिक रूप से रिलैक्स करना. भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां नेटवर्क मुश्किल से मिलता है और प्रकृति आपको खुद से जोड़ देती है. अगर आप भी फोन से ब्रेक लेकर सुकून तलाशना चाहते हैं, तो ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं.

भारत की इन 5 जगहों पर मिलेगा सुकून | 5 Places in India Where You Will Find Real Peace

1. स्पीति वैली, हिमाचल प्रदेश - जहां सन्नाटा भी खूबसूरत लगता है

हिमाचल की स्पीति वैली डिजिटल डिटॉक्स के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में गिनी जाती है. यहां ऊंचे पहाड़, शांत मठ और ठंडी हवाएं आपको दूसरी दुनिया का एहसास कराती हैं. कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं आता, जिससे आप बिना किसी डिस्टर्बेंस के प्रकृति का आनंद ले सकते हैं. रात में तारों से भरा आसमान और दिन में बर्फीले पहाड़ यहां की सबसे बड़ी खासियत हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई में EMI भरते रह जाएंगे, उतने ही पैसों में इन देशों में मिलेगा बंगला, बीच और लग्जरी लाइफ

Latest and Breaking News on NDTV

2. जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश - प्रकृति के बीच सुकून

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति चाहते हैं, तो जीरो वैली आपके लिए परफेक्ट जगह है. हरियाली, धान के खेत और छोटे-छोटे गांव यहां की खूबसूरती को और खास बनाते हैं.

यहां कई जगहों पर इंटरनेट बहुत कमजोर चलता है, जिससे लोग मजबूरी में ही सही, फोन से दूरी बना लेते हैं. यह जगह मेडिटेशन और मानसिक शांति के लिए बेहद शानदार मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: वेनिस नहीं, भारत का ये गांव है असली ‘जलनगरी'! पानी पर तैरती सड़कें और नाव से चलता है पूरा गांव, ट्रिप से पहले पढ़ लें पूरा गाइड

3. तवांग, अरुणाचल प्रदेश - बादलों के बीच खो जाने का एहसास

तवांग अपनी खूबसूरत झीलों, बर्फीले पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है. यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे जिंदगी की भागदौड़ कहीं पीछे छूट गई हो. कई पहाड़ी इलाकों में नेटवर्क कमजोर रहता है, जिससे आप सोशल मीडिया से दूर होकर खुद के साथ समय बिता सकते हैं. तवांग मठ की शांति और यहां का मौसम मन को पूरी तरह रिलैक्स कर देता है.

4. गोकर्ण, कर्नाटक - बीच किनारे बिना फोन वाला सुकून

गोवा की भीड़ से दूर गोकर्ण उन लोगों के लिए खास है जो समुद्र किनारे शांति चाहते हैं. यहां के कई बीच इतने शांत हैं कि घंटों बैठकर सिर्फ लहरों की आवाज सुनी जा सकती है. कुछ बीच और पहाड़ी हिस्सों में नेटवर्क काफी कमजोर रहता है. यही वजह है कि यहां आने वाले लोग किताबें पढ़ना, योग करना और मेडिटेशन करना ज्यादा पसंद करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

5. मुनस्यारी, उत्तराखंड - बादलों और पहाड़ों की गोद में

उत्तराखंड का मुनस्यारी अभी भी भीड़भाड़ से काफी दूर है. यहां का शांत वातावरण और पंचाचूली पहाड़ों का नजारा मन को पूरी तरह तरोताजा कर देता है. यहां कई जगहों पर मोबाइल सिग्नल बहुत कमजोर मिलते हैं. ऐसे में लोग ट्रैकिंग, प्रकृति दर्शन और लोकल संस्कृति को करीब से महसूस कर पाते हैं.

क्यों जरूरी है डिजिटल डिटॉक्स?

लगातार स्क्रीन देखने से तनाव, चिंता, नींद की समस्या और आंखों पर बुरा असर पड़ता है. डिजिटल डिटॉक्स आपको मानसिक शांति देता है और खुद के साथ समय बिताने का मौका भी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digital Detox Places India, Best Places No Network India, Peaceful Places India Travel, Offline Vacation India, Phone Free Holiday India, Digital Detox Retreat India, Places To Find Peace India, Silent Retreats India, Stress Free Destinations India, Mindfulness Travel India, Meditation Retreats India, Places For Mental Peace, No Mobile Network Places India, Remote Villages India Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com