2021 ख़त्म होने को हैं. ऐसे में लोगों के ज़ेहन में इस साल की यादें जुड़ी रहेंगी. इस साल कोरोना संक्रमण (Corona Pandemics) के कारण कई लोगों ने अपनो को खोया है. साल (Viral Videos) के शुरुआत से ही लोगों ने घर में रहना सीख लिया है. ऑफिस हो या स्कूल या फिर कॉलेज, लोग घर से ही (Work From Home) अपना काम कर रहे हैं. इन सबके बीच साल 2021 में कुछ लोगों के (2021 Trending Videos) वीडियोज़ बेहद ही वायरल हुए हैं. लोग इन वीडियोज़ को देखकर ख़ूब हंस रहे हैं. पेश है साल 2021 के वायरल वीडियोज़, जो पूरी दुनिया में साल भर छाए रहे हैं.
1- Powryyy हो रही है!
Pawry Girl को भला कौन नहीं जानता है? 2021 में इस वीडियो ने धूम मचा दी. स्टार हो या सुपरस्टार, सभी लोगों ने इस वीडियो पर मीम्स बनाकर शेयर किए हैं. यूट्यूब पर ये वीडियो 70 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
2- बचपन का प्यार
क्या आप सहदेव को जानते हैं, वही सहदेव जिसने, "जाने मेरी जानेमन, बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..."छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो का गाया ये गाना साल 2021 में इस कदर वायरल हुआ कि वो रातों-रात स्टार बन गया. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल हो या फिर टीवी चैनल हर किसी ने सहदेव को सम्मानित किया, अपना गेस्ट बनाया. बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने तो अपने साथ गाना तक गवा लिया. अब तो हर किसी के जबान पर बचपन का प्यार आ गया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
3- शराब की लाइन में खड़ी आंटी
साल 2021 के अप्रैल महीने में दिल्ली में जब एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा हुई थी तो ऐसे में शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग गई थी. ये वायरल वीडियो एक दुकान का है, जहां लाइन में एक आंटी शराब के लिए लगी हुई थीं. इस दौरान आंटी कहती हैं- कोरोना से बचने के लिए दवाई नहीं, दारू बेस्ट है, मैं तो दारू से ही ठीक हो जाउंगी. ये वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हुआ था.
#WATCH Delhi: A woman, who has come to purchase liquor, at a shop in Shivpuri Geeta Colony, says, "...Injection fayda nahi karega, ye alcohol fayda karegi...Mujhe dawaion se asar nahi hoga, peg se asar hoga..." pic.twitter.com/iat5N9vdFZ
— ANI (@ANI) April 19, 2021
4- रेमेडेसिविर या रेमो डिसूजा
इस साल कोरोना से लोग बेहद परेशान हुए. पूरे देशभर में 'रेमेडेसिविर' इंजेक्शन की दलाली को लेकर ख़बरें आई थीं. ऐसे में मीडिया से बात करता हुआ हुआ एक शख़्स 'रेमेडेसिविर' को 'रेमो डिसूजा' इंजेक्शन कहकर संबोधित करता है. ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूजा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट किया था.
#WATCH Delhi: A woman, who has come to purchase liquor, at a shop in Shivpuri Geeta Colony, says, "...Injection fayda nahi karega, ye alcohol fayda karegi...Mujhe dawaion se asar nahi hoga, peg se asar hoga..." pic.twitter.com/iat5N9vdFZ
— ANI (@ANI) April 19, 2021
इन सबके अलावा एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हुआ, जो कुछ बोलता ही नहीं है. लॉकडाउन के कारण उसकी जॉब चली गई थी, ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करना शुरु कर दिया. ये व्यक्ति बहुत ही ज़्यादा फेमस है. अगर आप इस व्यक्ति के बारे में जानते हैं तो कमेंट करके हमें बताएं...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं