सोशल मीडिया डॉग-कैट के प्यारे और क्यूट से वीडियोज से भरा पड़ा है. कुछ वीडियोज में इनका प्यार भरा अंदाज देखने को मिलता है, तो कुछ में जबरदस्त शरारतें नजर आती हैं. एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक बिल्ली का है, जो पैसे बटोरती हुई नजर आ रही है. वीडियो में वैसे तो पैसे पाते देख बिल्ली बड़ी शांत बैठी हुई दिखाई दे रही है, लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख बिल्ली भड़क गई. देखिए वीडियो में बिल्ली के साथ ऐसा क्या हुआ.
यहां देखें वीडियो
Only giving...no taking back.. pic.twitter.com/gmGJEvdqIJ
— Dr.Samrat Gowda IFS (@IfsSamrat) May 9, 2022
देखिये आखिर क्यों भड़की बिल्ली
इंटरनेट पर इन दिनों एक बिल्ली का बहुत ही धांसू वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादातर बिल्ली के प्यारे वीडियोज लोगों का दिल छू लेते हैं, लेकिन बिल्ली के इस लेटेस्ट वीडियो में उसका गुस्से भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. आप देख सकते हैं कि वीडियो में एक बिल्ली सीमेंट से बने हुए छोटे से बिल में बैठी हुई नजर आ रही है. बिल्ली के सामने ढेर सारे नोट और सिक्के रखे हुए दिखाई दे रहे हैं. 2 लोग बारी-बारी से बिल्ली के पास पैसे रख रहे हैं, तभी अचानक उनमें से एक आदमी बिल्ली के सामने रखा हुआ एक सिक्का उठाने की कोशिश करता है. ऐसा होते देख अचानक बिल्ली भड़क जाती है और अपने पंजे से आदमी को पैसा उठाने से रोक लेती है. अपने पैसे को लेकर इतनी प्रोटेक्टिव बिल्ली को देखकर नेटिजंस बेहद खुश हो रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मां के जज्बे को सलाम, टीचर और मां की ड्यूटी एकसाथ, देखें Viral Video
पैसे देने का बस, लेने का नहीं
सोशल मिडिया पर इस मजेदार वीडियो को आईएफएस अधिकारी 'Dr. Samrat Gowda' ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हैं उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ देना है वापस लेना नहीं है'. महज़ 10 सेकेंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. इस वीडियो को देखकर कई नेटिजंस इसे गवर्मेंट के टैक्स से जोड़कर देख रहे हैं. कमेंट बॉक्स पर किसी ने हंसी वाली ईमोजी पोस्ट किए हैं, तो कोई इस वीडियो को जबरदस्त बता रहा है. वीडियो में पैसे की वसूली करती है बिल्ली का अचानक भड़क जाना इंटरनेट यूजर्स को बेहद पसंद आ रहा है.
आलिया भट्ट जब रात को भूल गईं सनग्लासेस उतारना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं